Jamshedpur : बलबीर कौर को पदयात्रा के दौरान मिल रहा भारी जन समर्थन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद की चेयरमैन प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर ने अपने सहयोगियों के साथ पदयात्रा की. इस दौरान वह गौशाला चौक, गुरुद्वारा रोड बाटा चौक से रेलवे फाटक रोड होते हुए गौशाला रोड पहुंची, जहां स्थानीय लोगों से दुकानदारों से आशीर्वाद प्राप्त किया. सभी ने हर संभव मदद का भरोसा दिया. साथ ही उन्होंने समाजसेवी दीपक भालोटिया से भी मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद मांगा.

स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों में बलवीर कौर के प्रत्याशी बनाए जाने से काफी उत्साह देखने को मिला. सभी ने सरदार शैलेन्द्र सिंह के 40 वर्षों से समाज के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उनका जोरदार समर्थन किया और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस मौके पर बलवीर कौर के साथ उनके पति समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह, बृज तिवारी, नंदलाल साहू, अजय कुमार पांडे, रवि शंकर तिवारी, सुनील गुप्ता, दिलीप गुप्ता, गुरमुख सिंह, मनोज साहू, मनजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, मिट्ठू अग्रवाल, कमर सुल्ताना, मोहम्मद फिरोज, वीरेंद्र तिवारी, राजा सिंह, अंशु परिहार, सूरज प्रताप सिंह, अमन सिंह, विवेक सिंह, सन्नी सिंह, अवतार सिंह राजा, रेनू आहूजा, कृष्णा पात्रो, विक्की सिंह, रोजी कौर, नीतू कुमारी, यशपाल कौर, सिल्लू सिंह आदि कई लोग शामिल थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें