Jamshedpur : झारखंड उच्च न्यायलय के न्यायधीश पहुंचे जमशेदपुर व्यवहार न्यायलय, हुआ स्वागत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र शौनक का आगमन शुक्रवार संध्या 4:00 बजे हुआ. उनके साथ झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल और विशिष्ट अतिथि मौजूद थे. जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने अपने पूरे न्यायिक पदाधिकारियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया.

इस अवसर पर जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं की ओर से सम्मानित करने हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने मुख्य न्यायाधीश को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया और शिष्टाचार मुलाकात की. मुख्य न्यायाधीश ने भी वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला का अभिनंदन किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने बताया कि जब वे गोवा में उच्च पद पर पदस्थापित थे. तभी बार काउंसिल आफ इंडिया के द्वारा झारखंड राज्य के अधिवक्ताओं की ओर से रिप्रेजेंट करते हुए वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने जो अपना भाषण दिया था, जो बहुत खास थाp. मुख्य रूप से इस औपचारिक मुलाकात में अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, अक्षय कुमार झा, जिला बार संघ के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भकत, संयुक्त सचिव प्रशासनिक विनीता सिंह, कार्यकारिणी सदस्य विनीत मिश्रा, अधिवक्ता रमेश प्रसाद, राजेश दास के साथ कई अधिवक्ता मौजूद थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें