Jamshedpur : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया पुलवामा के वीर शहीदों को नमन

SHARE:

“लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर,
भारत का ही नाम होगा सबकी जुबान पर।
ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर
कोई जो उठाएगा आँख हिन्दुस्तान पर”।|

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् जमशेदपुर ने पुलवामा के वीर शहीदों को शहीद स्थल गोलमुरी में श्रद्धांजलि अर्पित की। आज ही के दिन 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था, जिसमें 45 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था। उस दिन के कायराना हमले के लिए पाकिस्तान की निंदा की गई।सभी वीर शहीदों को जिन्होंने अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए उनके लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी सदस्यों ने बारी- बारी श्रद्धासुमन अर्पित किए।देश न कभी झुका है और न झुकेगा, यह संकल्प सभी उपस्थित सदस्यों ने लिया।

कार्यक्रम मे भारत माता की जय…भारतीय सेना जिन्दाबाद…वीर शहीद अमर रहे के नारे से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का शुरुआत वीर शहीदों के सम्मान में दीप जला एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुआ।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के महामंत्री सिद्धनाथ सिंह कहा ने कि पुलवामा में हमारे सैनिकों की शहीदी व्यर्थ नहीं जानी चाहिए.उनकी शहीदी को देश हमेशा याद रखेगा. जब तक इस श्रंखला को रोका नहीं जाएगा तब तक उनकी शहीदी पूरी नहीं होगी. हमें इन्हे पहचान कर रोकने की जरुरत है.

इस दौरान वीर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. कार्यक्रम में संगठन के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में जितेंद्र कुमार सिंह गौतम लाल राजीव कुमार सिंह संतोष कुमार मोदी मनीष कुमार शिव कुमार शैलेंद्र कुमार किशोर प्रसाद सिद्ध नाथ सिंह विकास कुमार एलबी सिंह एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहें।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें