India President Visit : राष्ट्रपति दौरे को लेकर जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई वाहनों के परिचालन पर रोक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के तहत मरीन ड्राइव कदमा और मणिपाल हॉस्पिटल, बारीडीह क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार 26 फरवरी को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों एवं मालवाहक चार पहिया वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त, उसी दिन सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक शहरी क्षेत्र में यात्री बसों का परिचालन भी पूरी तरह से बंद रहेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें