Jamshedpur : तुरियाबेड़ा में घर में लगी आग, शादी का सामान समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियाबेड़ा में रविवार सुबह एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग वीरेंद्र कुमार के घर में लगी, जहां देखते ही देखते लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय परिवार के अधिकांश सदस्य घर से बाहर थे, जबकि वीरेंद्र की बहन घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। स्थिति बिगड़ते देख दिव्या ने तुरंत परिजनों को फोन कर सूचना दी।

आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन तंग गली होने के कारण दमकल की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में मोहल्ले के लोगों ने साहस दिखाते हुए खुद ही करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में घर में रखा कूलर, टीवी, कपड़े, जरूरी कागजात समेत बहन की शादी के लिए रखा गया सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। वीरेंद्र कुमार के अनुसार इस अगलगी में लगभग एक से दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें