Breaking News
Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS Odisha Photo Fair 2026’ के पोस्टर का विमोचन P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘मातृशक्ति को नमन’ सम्मान समारोह का आयोजन – मातृ शक्ति जिंदाबाद के नारों से गूंजा साकची नमन कार्यालय, देखें – Video

SHARE:

नारी शक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है – अमरप्रीत सिंह काले

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है। परिवार से लेकर राष्ट्र निर्माण तक महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश और समाज को नई दिशा दे रही हैं। मातृशक्ति का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

महिलाओं का सम्मान ही सशक्त समाज की पहचान है – राकेश्वर पांडेय

कार्यक्रम में उपस्थित इंटक नेता राकेश्वर पांडेय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण एक सशक्त समाज की पहचान है। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

महिलाओं के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं – बारी मुर्मू

जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है, तभी एक मजबूत और विकसित समाज का निर्माण होगा।

नारी सम्मान और शिक्षा से ही समाज का समग्र विकास संभव है – त्रिपुरा झा

त्रिपुरा झा ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के विकास की महत्वपूर्ण धुरी है। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। जब नारी शिक्षित और सशक्त होगी, तभी समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव हो पाएगा।

नारी संवेदना, शक्ति और सृजन की अद्भुत प्रतीक है – रागिनी भूषण

साहित्यकार रागिनी भूषण ने कहा कि नारी शक्ति, संवेदना और सृजन की अद्भुत प्रतीक है। नारी के भीतर त्याग, ममता और संघर्ष की जो शक्ति है, वही समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि इतिहास से लेकर वर्तमान तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता है कि हम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति सजग रहें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

कार्यक्रम में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, देवयानी मुर्मू, कुसुम पूर्ति, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष राजपति देवी, कथावाचिका लता दीदी, एडवोकेट स्वाति मित्रा, गायत्री परिवार की डालीया भट्टाचार्य, मधुलिका, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, टाटा स्टील फाउंडेशन सुजाता, मिस इंडिया रनर अप अविष्का चांद एवं अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखें। अंत में धन्यवाद ज्ञापन नीरू सिंह ने किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर