Jamshedpur : उलीडीह से चोरी गई बाइक बरामद, बोड़ाम का युवक भेजा गया जेल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक जुलाई को हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान बोड़ाम थाना अंतर्गत बांगुरदा चुरूडीह गांव निवासी शंकर तंतुबाइ के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है.

जानकारी के अनुसार, बाइक चोरी की घटना शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित गुडरूबासा की है. पीड़ित की शिकायत के बाद उलीडीह थाना प्रभारी कुमार अभिषेक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात बोड़ाम क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा. पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई बिरबल उरांव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बाइक चोरी की बात स्वीकार की है. अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने यह वारदात अकेले अंजाम दी या इसके पीछे कोई गिरोह सक्रिय है. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें