WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : वित्तीय बजट 2024-25 का ABVP ने किया स्वागत

SHARE:

छात्र नेता शुभम राज ने कहा- बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान, बुजुर्ग समेत समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास का संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मंगलवार को लगातार सातवां बजट पेश किया। उनके इस वित्तीय बजट का (ABVP ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला बजट बताया। छात्र नेता शुभम राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में किए गए प्रावधानों का स्वागत किया है। उन्होंने वित्तीय बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान, बुजुर्ग समेत समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास का संकल्प निहित है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Patna City/Jamshedpur : तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी बलदेव सिंह को किया सम्मानित

कैंसर की दवाएं, इलेक्ट्रिक व्हीकल, कपड़े, मोबाइल एवं अन्य उपकरणों में बीसीडी घटाई गई है। इसके अतिरिक्त सोना- चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम की गई है। इसके साथ ही, झारखंड के लिए पुरानी रेल परियोजनाओं के विस्तार हेतु 1260 करोड़ से अधिक की राशि प्रस्तावित की गई है। छात्र नेता शुभम राज ने कहा कि बजट में जनजातीय समुदाय के सामाजिक- आर्थिक उन्नति के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुरू करने के साथ पूर्वोदय योजना की घोषणा भी अत्यंत सराहनीय है। एक करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए घर देने की घोषणा के साथ यह बजट कई मायने में संतुलित और महत्वपूर्ण है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर