Jamshedpur : सोनारी राम मंदिर में गणेश महोत्सव में सम्मानित हुए अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सोनारी राम मंदिर प्रांगण में सोनारी आंध्र समिति के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को गणेश उत्सव के साथ साथ साई बाबा की पूजा और भजन का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़े : Sikh News : ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗੁਟਕਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਣ ਵਾਲੇ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सोनारी शांति समिति के सदस्य और पूजा कमेटी के सदस्य भाई हर्ष नायडू के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू और विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा नेता सह सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी उपस्थित हुए।

समिति के अध्यक्ष के. श्रीनिवास राव, उपाध्यक्ष ई. धर्म राव,पी. बलराम शर्मा, महासचिव के. हनुमंता राव, कोषाध्यक्ष एस.वी. कृष्ण राव, महिला समिति सदस्य के. मणि, के. शैलिका और बाकी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र पहनकर ढ़ोल नगाड़े के साथ किया। उसके उपरांत सुधीर कुमार पप्पू और राहुल भट्टाचार्जी ने मिलकर प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता देवों के देव महादेव के पुत्र गणेश जी की आरती की और साईं बाबा की भी आरती कर समस्त झारखंड वासियों की स्वस्थ-सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना किये।

इस पूजा अर्चना के समय हम लोगों के साथ अरविंद पांडे और सर्वेश भी मौजूद थे। अतिथियों ने सोनारी आंध्र समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को खासकर के भाई हर्ष नायडू का हृदय की गहराई से आभार व्यक्त किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें