WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : मुखिया सम्मेलन में डीडीसी का आह्वान, “पंचायत के हर बच्चे को स्कूल भेजने का संकल्प लें”

SHARE:

  • शिक्षा के क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका की आवश्यकता पर दिया जोर
  • सम्मानित किए गए मुखिया, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

धनबाद के न्यू टाउन हॉल में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन में उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने पंचायत के हर बच्चे को स्कूल भेजने का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव विकास और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसके लिए मुखिया तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की सहभागिता जरूरी है. उन्होंने सुझाव दिया कि मुखिया को हर महीने विद्यालयों का भ्रमण करना चाहिए और विद्यालयों में होने वाली कमियों को तुरंत दूर करने की कोशिश करनी चाहिए. साथ ही, ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः विद्यालय में लाने के लिए उनके माता-पिता से मिलकर पहल करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनएच 33 में डेढ़ किलोमीटर लंबा बैरिकेडिंग, दुर्घटनाओं के साथ दुकानदार हुए बेरोजगार

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस सम्मेलन में जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि जनप्रतिनिधियों को बच्चों की उपस्थिति की नियमित जांच करनी चाहिए और समय-समय पर विद्यालयों का दौरा करना चाहिए. जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने भी जनप्रतिनिधियों की भूमिका को अहम बताया और शिक्षा के विकास के लिए उनकी भागीदारी पर जोर दिया. कार्यक्रम के अंत में विभिन्न पंचायत के मुखिया को उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर