Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में चोरों का आतंक बरकरार है. शहर व आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोर आसानी से फरार हो जा रहे है. ताजा घटना उलीडीह थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13 बी का है. बुधवार की देर रात यहां रहने वाले मोहम्मद अखलाक खान के घर का ताला काट कर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली. गुरुवार सुबह जब अखलाक खान की नींद खुली तो घर का हाल देख उनके होश उड़ गए. घर की अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे लगभग 95 लाख के गहने और 6 हजार…
बिष्टुपुर थाना में डीएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति और केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक संपन्न फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना में बुधवार को ईद, हिंदू नव वर्ष एवं रामनवमी को लेकर एक बैठक का आयोजन डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, सेंट्रल रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह, शांति समिति के सचिव गुरुचरण सिंह भोगल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. समिति के सदस्य मेराज खान ने ईद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी ईद में पानी दो से बढ़ाकर तीन टाइम किया जाए. मस्जिद क्षेत्र के एरिया में ब्लीचिंग पाउडर का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 19 मार्च को घाटशिला प्रखंड के धरमबहल पंचायत स्थित माटीकला भवन परिसर में झामुमो धरमबहल पंचायत कमेटी के पुनर्गठन हेतु बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने की, जबकि प्रभारी विकास मजुनदार ने गरिमामयी उपस्थिति दी. बैठक में पंचायत के कार्यकर्ताओं और सदस्यगण की उपस्थिति में विभिन्न पदों के लिए निम्नलिखित कार्यकर्ताओं का चयन सर्वसम्मति से किया गया. चयनित कार्यकर्ताओं में गोपाल शर्मा को अध्यक्ष, जय सिंह को सचिव, भानु दलाय को कोषाध्यक्ष, प्रकाश राय को उपाध्यक्ष, वीर सिंह और भोलानाथ दास को सह सचिव, नीलिमा धाउडीया को संगठन सचिव तथा अंबुज…
पीड़ित परिवार को इलाज हेतु ₹1,87,200 रुपए की सहायता राशि की मिली स्वीकृति फतेह लाइव, रिपोर्टर. पोटका क्षेत्र के कोकदा ग्राम निवासी निवारण भगत, जो गंभीर बीमारी कैंसर से जूझ रहे थे. उन्हें पोटका विधायक संजीव सरदार के प्रयासों से जीवनरक्षक सहायता मिली है. जैसे ही विधायक संजीव सरदार को इस गंभीर स्थिति की जानकारी मिली. उन्होंने बिना देरी किए अपने कार्यालय को तुरंत इसके समाधान हेतु निर्देशित किया. उनके कार्यालय के मनोज नहा ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को इलाज हेतु ₹1,87,200 रुपए की सहायता राशि की स्वीकृत जिला के सिविल सर्जन से कराई, जिससे निवारण भगत को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. षष्ठम् झारखण्ड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगशालाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा की अध्यक्ष महोदय, जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत बोड़ाम एवं पटमदा प्रखण्डों में एक मात्र बालिका उच्च विद्यालय, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय पटमदा है. वर्तमान में इस विद्यालय में नौ एवं दस वर्ग तक पढ़ाई होती है. इस विद्यालय में दोनों प्रखण्डों के सभी वर्गों की बालिकायें पढ़ाई करती है. भविष्य में छात्राओं की संख्याओं में ज्यादा वृद्धि की भी संभावनायें है. इस विद्यालय में +2 नहीं होने एवं इस क्षेत्र में अन्य कोई भी +2…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने पूर्ववर्ती विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्व के लिए जनसुविधा समिति गठित करने की घोषणा की है और अपने तत्कालीन विधायक सचिव सुधीर कुमार सिंह को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए नवगठित जनसुविधा समिति का संयोजक मनोनीत किया है. यहां जारी एक बयान में विधायक सरयू राय के निजी सचिव रिक्की केशरी ने बताया कि श्री राय ने कहा है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का विधायक रहते हुए उन्होंने सरकार से और टाटा स्टील से कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं स्वीकृत कराया था जिनमें कई योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ, कई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राँची, होटवार जेल में बंद आकाश साहू ने अपने भाई अमन साहू के क्रियाकर्म में शामिल होने के लिए मांगी गई प्रोविजनल बेल याचिका खारिज कर दी गई है। बुधवार को रांची एनआईए की विशेष अदालत ने एनआईए और आकाश साहू की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसपर कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया। आपको बता दें कि एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अमन साहू के भाई आकाश साहू ने रांची सिविल कोर्ट से प्रोविजनल बेल मांगी थी। उसने एनआईए की विशेष अदालत में याचिका दायर कर 13 दिनों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने फिर एक बार भारत के प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर कहा की देश का बच्चा बच्चा भगत सिंह के नाम से वाकिफ है. युवा उन्हें अपना हीरो मानते हैं. देश को आजाद करवाने के लिए इतनी छोटी सी उम्र में अपनी जान की कुर्बानी दी, जो कि इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी गई है. काफी अफसोस की बात है कि आज भी सरकारी कागजात पर उन्हें शहीद का दर्जा प्राप्त नहीं है जो हैरान करने वाला लगता है. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन भारत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत पारडीह कुमरूम बस्ती के युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बीती रात की है, जहां उलीडीह जनसुविधा विधायक प्रतिनिधि संतोष भगत और पूर्व उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र पासवान ने इसकी सूचना थानेदार को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर एमजीएम अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया मृतक पेरिस पुट्टी का काम करता था. वहीं मृतक ने आत्महत्या क्योंकि इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस ने शव का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के कालीमाटी रोड स्थित एक दुकान के बाहर नामदाबस्ती निवासी सूरज पुरन के साथ मारपीट की गई. घटना 16 मार्च के रात की है. इस संबंध में सूरज के बयान पर साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. प्राथमिकी में सूरज ने बताया है कि 16 मार्च की रात वह अपने भाई कमल के साथ अपने बकाया पैसे लेने के लिए काकू बैटल शॉप पर गया था. काकू बैटल शॉप के संचालक अजय सिंह से पांच हजार रुपये लेने थे. दुकान में जाने के बाद अजय सिंह समेत अन्य ने मिलकर मारपीट…
