Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : गोलमुरी में बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 14 मार्च को एबीएम कॉलेज के पास से बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेह के दायरे में आए आरोपी राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक चोरी की बात स्वीकार की। इसके बाद दो अन्य आरोपियों सोनू नायक उर्फ कटारी और अतुल मुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनमें चार हीरो स्प्लेंडर बिना नंबर प्लेट और एक लाल रंग की पल्सर 180 शामिल है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी राजा सरदार पर पूर्व में भी विभिन्न थानों में धोखाधड़ी और चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं सोनू नायक के खिलाफ भी हत्या के प्रयास सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर