Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : सरहुल की भव्य शोभायात्रा में झलकी आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत, काले ने दी शुभकामनाएं

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में प्रकृति, संस्कृति और सामूहिक एकता के पावन पर्व सरहुल के अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर शहरवासियों के साथ इस ऐतिहासिक और गरिमामय उत्सव का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शोभायात्रा में उमड़े जनसैलाब, अपार प्रेम, अपनापन और भाईचारे के भाव ने मन को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों से आत्मीय मुलाकात कर सभी को सरहुल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर कहा गया कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि झारखंड की समृद्ध आदिवासी परंपरा, प्रकृति के प्रति गहरी आस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने, प्रकृति का सम्मान करने और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में सरहुल जैसे पर्वों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और विरासत से परिचित कराते हैं।

इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर