Author: फतेह लाइव • डेस्क

संचिकाओं, पंजियों को अद्यतन रखने के दिए निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा अनुभाजन कार्यालय एवं आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण कर संचालित कार्यों का समीक्षा किया गया. इस दौरान उन्होने लम्बे समय से सस्पेंड पीडीएस संचालकों के विरुद्ध अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए लाइसेन्स रदद् करने की दिशा में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही पदाधिकारी से कर्मचारियों को आवंटित कार्यों की जानकारी ली. साथ ही स्वीकृत पद के तुलना में कर्मियों की उपलब्धता, कार्यों का बंटवारा और कार्य निष्पादन में किसी तरह की समस्या तो नहीं आ रही, इसके बारे में भी जाना.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अजीत कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव और उपस्थित सभी माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अन्य जिला दंडाधिकारी के साथ जिला बार संघ के महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भकत, उनके साथ कार्यकारिणी सदस्य गौरव कुमार पाठक, आलोक कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, लूसी कछप, रंजन मिश्रा और जिला बार संघ के सम्मानित अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, नीरज कुमार, रविंद्र कुमार, नवीन प्रकाश, चेतन प्रकाश, अरविंद कुमार मिश्रा, रमेश प्रसाद,…

Read More

दसवीं अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की सफलता हेतु बैठक आयोजित फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में आगामी 23 मार्च को आयोजित होने वाली दसवीं अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नमन परिवार द्वारा न्यू बारीडीह, बारीडीह पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सीनियर सिटीजन ग्रुप, परसुडीह, सोपोडेरा एवं अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने सभी से इस ऐतिहासिक यात्रा को भव्य और सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला प्रखंड अंतर्गत काशिदा पंचायत के चेंगजोड़ा ग्राम के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चन्द्र को एक ज्ञापन सौंपकर 14 मार्च को होने वाले बाहा पर्व के आयोजन को रद्द करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि राम किशोर मुर्मू द्वारा विवादित स्थल पर बाहा पर्व का आयोजन किया जा रहा है, जबकि यह जमीन अभी तक विवादित है और इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है. इसके अलावा, इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान की अनुमति के बिना किया गया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है. समस्त ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जब…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. बुधवार को घाटशिला प्रखंड के भादुआ पंचायत के गांव भदुआ टोला (वीरहोर कालोनी) ग्राम परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) भादुआ पंचायत कमेटी के पुनर्गठन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुख्य संयोजक गोपीनाथ टुडू ने की, जिसमें प्रखंड संयोजक मंडली द्वारा नियुक्त प्रभारी दशमत सोरेन एवं सह प्रभारी खुदीराम हांसदा और भरत मुर्मू ने भी भाग लिया. इस बैठक में पंचायत के नेताओं, कार्यकर्ताओं और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही. बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों के लिए नए कार्यकर्ताओं का चयन किया गया. भादुआ पंचायत में नये कार्यकर्ताओं के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में भी आगामी होली, ईद और रामनवमी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. बाजारों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं. पुलिस कर्मियों को दी गई नई पहचान बुधवार को सीसीआर परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस, बाइक पेट्रोलिंग टीम और शक्ति कमांडो को विशेष जैकेट प्रदान किए हैं. इससे सभी पुलिस कर्मियों को एक अलग पहचान मिलेगी. इन जैकेटों में रेडियम लगा हुआ है.…

Read More

विधायक संजीव सरदार ने परंपरागत नगाड़ा बजा कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के करनडीह स्थित एल.बी.एस.एम. कॉलेज में संथाली विभाग द्वारा बाहा मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस बाहा मिलन समारोह में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. समारोह में संथाल समाज के लोगों की उमंग और उत्साह को देखकर विधायक खुद को रोक नहीं पाए और परंपरागत नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा उनके साथ रहे. *संथाली परंपराओं का शानदार प्रदर्शन * बाहा मिलन…

Read More

आदिवासी कुड़मी की ऐतिहासिक प्रमाणिकता की गाथा है पुस्तक फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय महासचिव सुनील कुमार गुलियार जी द्वारा लिखित “बृहद छोटा नागपुर के आदि बुनियाद” नामक पुस्तक झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार को भेंट दी गई. इस पुस्तक के अंतर्गत बृहद छोटा नागपुर के आदिवासी कुड़मियों के साथ क्या-क्या षड्यंत्र की गई है. इस बृहत छोटा नागपुर के कौन सबसे पुराना आदिवासी है, जनजाति, अनुसूचित जनजाति, और आदिवासी में क्या अंतर है. इसकी पूरी व्याख्या की गई है. इस पुस्तक के अंतर्गत सीएनटी एक्ट 1908 के पूर्व किस एक्ट के तहत कुड़मयों के जमीन…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो में फायरिंग और मारपीट से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार के पास वीडियो पहुंचने के बाद पुलिस ने इसमें दिख रहे युवक मुजाहिद के भतीजे को पूछताछ के लिए थाना बुलाया। जांच में सामने आया कि वीडियो करीब 4 साल पुराना और एडिट किया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया, लेकिन लिखित बयान लिया कि अगर वीडियो में कोई सच्चाई पाई जाती है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वीडियो को फॉरेंसिक जांच के…

Read More

प्रत्येक घर तक बिजली पहुंचाने की योजना पर चर्चा सभी गांवों और मोहल्लों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजनाओं की समीक्ष फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं के तहत प्रत्येक गांव, टोला और मोहल्ले में बिजली आपूर्ति की योजना पर गहन चर्चा की गई. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों और संवेदकों के साथ समन्वय समिति ने पारंपरिक और नवीनीकृत ऊर्जा के माध्यम से बिजली पहुंचाने के प्रयासों…

Read More