Author: फतेह लाइव • डेस्क

शामू टुडू को अध्यक्ष, चीन मुर्मू को सचिव नियुक्त, बैठक में कार्यकर्ताओं ने किया सर्वसम्मति से निर्णय फतेह लाइव, रिपोर्टर. 11 मार्च दिन मंगलवार को घाटशिला प्रखंड अंतर्गत हैंदलजुड़ी पंचायत के कालाझोर क्लब मैदान परिसर में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुख्य संयोजक श्यामू टुडू ने की, जबकि प्रभारी दुर्गा चरण मुर्मू (बड़ा) और सह प्रभारी अशोक महतो की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन हुआ. बैठक में झामुमो हेंदलजुड़ी पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से श्यामू टुडू को अध्यक्ष, चीन मुर्मू को सचिव, और रामचंद्र मुर्मू को कोषाध्यक्ष के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला धर्मबहाल पंचायत के मनोहर कॉलोनी गांव में रहने वाले निताई बागती, उम्र 75 साल शारीरिक रूप से कमजोर था. उनका निधन हो गया उनके सुपुत्र मनोज बागती की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण उसने झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं से सहायता की गुहार लगाई. इस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रयास करते हुए लोकप्रिय विधायक एवं मंत्री रामदास सोरेन से मदद की अपील की, मंत्री रामदास सोरेन ने इस अपील को स्वीकार करते हुए मंगलवार को उनके परिवार के लिए आर्थिक सहयोग राशि भेजी. उनके सुपुत्र मनोज बागती सहायता राशि को प्राप्त कर खुशी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर एक साल से अधिक समय तक यौन शोषण करने और ठगी किए जाने का मामला सामने आया है. घटना 10 मार्च से 2023 से 31 दिसंबर 2024 के बीच की है. युवती पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली है. मामले में युवती ने गोलमुरी निवासी निखिल कुमार, सूरज कुमार और सुमन कौर के खिलाफ गोलमुरी थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस को युवती ने बताया कि निखिल से दोस्ती हुई थी. बाद में दोनों में प्रेम हो गया. प्रेम होने के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन (UFBU) के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध तरीके से हुए प्रदर्शन के सफल आयोजन के पश्चात तीसरा प्रदर्शन मंगलवार 11 मार्च को संध्या 5.15 बजे बैंक आफ बड़ौदा के समीप किया गया. यूनियन की जायज़ मांगों के समर्थन में आज काफी भीड़ देखी गई. नेताओं ने कहा कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बैंक कर्मचारी और अधिकारी आज अपनी जायज़ मांगों एवं समाज में व्याप्त बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर संघर्ष के लिए तैयार हैं. जमशेदपुर UFBU के सभी घटक दलों के नेतृत्व और विभिन्न बैंकों के कामरेडों ने प्रदर्शन…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर कोर्ट में मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूजा कुमारी की अदालत ने आठ साल पुराने मामले में बारीनगर निवासी आलमताज़, मो. आफताब और मो. शमशाद को सबूत के अभाव में बरी कर दिया. मो. आफताब आलम द्वारा 13 नवंबर 2017 को कोर्ट में 145 रु की चोरी एवं मारपीट का केस किया गया था. कोर्ट में शिकायतकर्ता एवं एक गवाह की गवाही हुई थी. कोर्ट में अपराध साबित नहीं हो पाया, जिसके कारण कोर्ट ने अभियुक्तों को बाइज़्ज़त बरी कर दिया.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा स्थानीय तुलसी भवन में सह होली मिलन / वासंती काव्य संध्या का आयोजन परिषद अध्यक्ष डाॅ० प्रसेनजित तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक डाॅ. अंगद तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि द्वय तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी एवं अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका उपस्थित रहे. कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रजवलन एवं माधवी उपाध्याय के सस्वर सरस्वती वंदना से हुआ. “सुरसती माई सुरसती माई ! तोहरे चरण हम माथ नवाई ।।” इसके बाद परिषद के प्रधान सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा…

Read More

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कारा सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और सुरक्षा उपायों की समीक्षा फतेह लाइव, रिपोर्टर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार, समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान ने की, जिसमें जिले के विभिन्न कारा एवं उप कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति, और आवश्यक मरम्मत कार्यों पर चर्चा की गई. बैठक में घाघीडीह कारा, साकची कारा, और घाटशिला उप कारा में सुरक्षा व्यवस्था के अलावा, सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह पटेल नगर स्थित पोस्ट आफिस रोड निवासी अविनाश कुमार ने अपने परिचित रोनी कुमार पर आम बागान के पास मारपीट करने और चाकू का भय दिखाकर सोने की चेन की छिनतई करने का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत साकची थाना में लिखित रूप से दी है. अविनाश के अनुसार उसे मंगलवार को बजाज फायनेंस कंपनी में इंटरव्यू देने को बुलाया गया था. जाने के समय शीतला मंदिर के पीछे के रास्ते में रोनी उसे मिला. उसकी वाहन में जबरदस्ती बैठ गया. इसके बाद बाइक लेकर अपने घर की ओर ले…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के पास सोमवार को टेंपो और कार के बीच हुई टक्कर के बाद खाई में गिरने की घटना में गंभीर रूप से घायल टेंपो चालक ने मंगलवार को टीएमएसच में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. बोड़ाम थाना क्षेत्र की कुईयानी पंचायत के धोबनी गांव निवासी रहे टेंपो चालक संतोष सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. वह प्रतिदिन सुबह धोबनी गांव से टेंपो में मजदूरों को लेकर जमशेदपुर जाता था और शाम को लेकर लौटता था. सोमवार को वह बोड़ाम से करीब 4 बजे पुष्पा गोप…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत टाटा स्टील के बीपीआरएस प्लांट के बगल में स्थित नाले से एक लाश बरामद की गई है. उक्त लाश की पहचान जोजोबेड़ा का रहने वाला भूषण मुखी के रुप में हुई. भूषण मुखी करीब 40 साल का था. वह मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था. उसके पिता सब्जी के विक्रेता है. बताया जाता है कि युवक आसपास के इलाके में घुमता था. उसी दौरान शायद वह नाला में गिर गया, जिससे उसके पानी में दम घूंटने से उसकी मौत हो गयी. भूषण मुखी के शव को देर शाम को नाले से…

Read More