Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा साकची स्थित जिला कार्यालय में महिला दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलू मछूआ ने की. इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी लवली गुप्ता, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मूंडा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि मोदी…
झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री के निर्देशन में स्व. बबलू मुर्मू की मूर्ति का अनावरण फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला प्रखंड अंतर्गत कालचिति पंचायत के बुरूडीह गांव में स्व. बबलू मुर्मू की याद में आदिवासी परंपरागत नृत्य, संगीत, विभिन्न प्रकार का स्पोर्ट्स एबं महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस आयोजन में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए. मंत्री की अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे कमलपुर थाना क्षेत्र के कुमीर गांव में मंगलवार सुबह स्कूल जा रही दो छात्राएं गिट्टी लदे हाईवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कुमीर गांव निवासी मुचीराम महतो की बेटियां शेफाली महतो और नेपाली महतो रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रही थीं. लेकिन स्कूल पहुंचने से पहले ही एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गईं. इस घटना में कमर, सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू निवासी सुभाष तिवारी के घर में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग जाने के कारण घर के कई कीमती सामान जल कर राख हो गये. घर के पूजाघर में जल रहे दीपक से लगी आग तेजी से फैलती चली गई, जिस पर सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. मिली जानकारी के अनुसार दाईगुट्टू निवासी सुभाष तिवारी के घर के पूजा रूम में जल रहे दीये से आग लग गई. आग देखते ही देखते पूजा घर से किचन तक को आगोश में ले लिया. आग तेजी…
विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्रालय का जताया आभार, कहा- जरूरतमंद लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 1 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के विस्तार और उन्नयन की मांग को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्वीकार कर लिया है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस परियोजना के लिए 81 लाख 32 हजार 380 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें से 40 लाख रुपये की राशि आवंटित भी कर दी गई है. इस संबंध में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राँची मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर सतर्क आरपीएफ ने परिवार से बिछुड़ गए एक व्यक्ती को ऑपरेशन डिग्नीटी के तहत मिलवाया. 10 मार्च को करीब 16:30 बजे एक पुरुष व्यक्ति रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर निराधार रूप से घूमता हुआ पाया गया. इस व्यक्ति को ड्यूटी पर तैनात RPF पोस्ट रांची द्वारा पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान यह पता चला कि उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है. आगे की जांच के दौरान, इस व्यक्ति के सामान और मोबाइल फोन से उसके परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मंडल में आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान जारी है. उसी क्रम में 10 मार्च को रांची फ्लाइंग टीम और आरपीएफ रांची द्वारा 23 बोतलें शराब कुल कीमत 19,600 रुपये लगभग जो कि (i) दीपु कुमार, उम्र 24 वर्ष, पुत्र चंदेश्वर प्रसाद, निवासी – धरहरा, पोस्ट + थाना – पालिगंज, जिला – पटना (बिहार) (ii) कुंदन कुमार, उम्र 21 वर्ष, पुत्र -कृष्ण प्रसाद, निवासी – धरहरा, पोस्ट + थाना – पालिगंज, जिला – पटना (बिहार) तथा सूरज चौबे, उम्र 29 वर्ष, पिता-काली दयाल चौबे, घर-महूली,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड इंटक के संगठन सचिव, टाटा पावर यूनियन के महामंत्री व पूर्वी सिंहभूम कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पिंटू श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश का सचिव (कारपोरेट विंग) मनोनीत किया गया है. रांची में आयोजित प्रदेश महासभा के सम्मान समारोह में पिंटू श्रीवास्तव के नाम की घोषणा की गई. इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर केबी सहाय, वरीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत कई मुख्य रूप से मौजूद थे. मनोनयन पत्र में कहा गया है कि कायस्थ महासभा के गौरव व…
1901 की जनगणना में ट्राइब्स को अबॉर्जिनल का उल्लेख फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर, आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय महासचिव अधिवक्ता सुनील महतो ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कुड़मी के संबंध में गलतबयानी कर रही है। सच्चाई यह है कि 1901 ई की जनगणना में कुड़मी महतो समेत अन्य ट्राइब का उल्लेख अबॉर्जिनल है। सीएनटी एक्ट 1908 अबॉर्जिनल रैयतों की जमीन की सुरक्षा के लिए ही बनाया गया था। उस समय एसटी, एससी और ओबीसी या आदिवासी शब्द नहीं था। सन 1913 ईस्वी में कस्टमरी लॉ एबोरिजनल लोगों के लिए नोटिफिकेशन होने के बाद ही कुड़मी महतो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पत्रकार जगत के लिए मंगलवार को एक दुखद समाचार आया है. हमारे साथी रहे वरिष्ठ पत्रकार मनीष कुमार सिन्हा का आज देहांत हो गया. उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि. परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है, उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, परिजन और मित्रों को दुख सहने की शक्ति दें. अपने पेशे को जुनून की हद तक प्यार करने वाले साथी का इस तरह जाना खल रहा है. हाल में पत्रकारिता से जुड़े लोगों को शायद न पता हो कि मनीष कुमार सिन्हा किस मिट्टी का बना था. उसकी ईमानदारी, निष्ठा, याददाश्त और एक रिपोर्टर, खास तौर…
