Author: फतेह लाइव • डेस्क
झारखण्ड में अबतक 94 लोगों को मिल चुका है लाभ फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का लोगों के जीवन सुरक्षा का सकारात्मक प्रयास रंग ला रहा है. आपात स्थिति में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय मरीजों को बेहतरीन चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने में एयर एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हो रही है. मुख्यमंत्री के इस प्रयास से अबतक 94 मरीजों को झारखण्ड से ससमय एयरलिफ्ट कराकर दूसरे राज्यों के प्रमुख अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया. सिर्फ रांची से 78 जबकि अन्य जिलों से 11 मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने एयर एंबुलेंस सेवा का लाभ लिया है. *आम और खास लोगों…
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ यदुनाथ पांडेय ने कहा- कुशल नेतृत्व, आदर्श नीति और सुशासन के प्रतीक थे अटल बिहारी वाजपेयी अटल जी के अटल इरादों के कारण झारखंड को मिला अलग राज्य का दर्जा सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया. बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के सभागार में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडेय ने सोमवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में प्रेस-वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को विस्तार से साझा किया और झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अटल जी दूरदृष्टि वाले नेता थे, जिन्होंने देश के विकास की नींव रखी और गरीबों, किसानों, मजदूरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं. प्रेस वार्ता में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला…
प्रधानमंत्री मोदी के विजन ‘विकसित भारत’ के लिए तीन गुना मेहनत का संकल्प : रेल मंत्री फतेह लाइव, रिपोर्टर. राज्यसभा ने भारतीय रेल के संचालन को सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एक महत्वपूर्ण विधेयक पारित किया. सदन को संबोधित करते हुए, रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह विधेयक रेलवे क्षेत्र में सशक्तिकरण, दक्षता में वृद्धि और सहकारी संघवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मंत्री ने चर्चा में भाग लेने वाले 25 सांसदों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह विधेयक मौजूदा कानूनों को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राजधानी रांची के लालपुर थाना स्थित पीएन बोस कम्पाउंड में बंद कमरे से एक बुजुर्ग का शव मिला है. मृतक की पहचान 80 वर्षीय तपस कुमार बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है. मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिताजी फ्लैट में अकेले ही रहते थे. बेटे ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की है. उन्हें पड़ोसियों से जानकारी मिली कि उनके पिता के कमरे से दुर्गंध आ रही है,जिसके बाद वे अपने पिताजी के फ्लैट पहुंचे. जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी आवाज लगाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इप्टा चाईबासा के पुराने सदस्य, लेखक, निर्देशक रंजीत राजीव मुंडा के आकस्मिक निधन पर इप्टा के कलाकारो ने गांधी टोला में एक शोक सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन रख कर दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष कैसर परवेज ने कहा कि रंजीत भाई का निधन साहित्य और रंगमंच की दुनिया में एक अपूर्णीय क्षति है. सचिव संजय कुमार चौधरी ने कहा कि शुरुआती दिनों में उन्होंने इप्टा के लिए काफी योगदान किया था. उनके द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक काफी लोकप्रिय हुए थे. शोक सभा में उपस्थित होने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आसन्न होली पर्व के मद्देनजर उपायुक्त के निर्देश से अवैध मदिरा के विनिर्माण, भंडारण तथा बिक्री के विरुद्ध जारी छापेमारी अभियान के क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई. सोमवार को उलीडीह ओ०पी० अन्तर्गत डिमना रेसीडेंसी नामक हाउसिंग सोसाइटी के डुप्लेक्स D-22 के परिसर पर छापेमारी कर परिसर में चल रहे अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. छापेमारी में विदेशी शराब को तैयार करने एवं उसे बोतलबंद करने हेतु आवश्यक सभी सामग्री जैसे स्पिरिट, तैयार तरल रंगीन शराब, भारी मात्रा में विभिन्न…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एआईडब्ल्यूसी स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने तैयब अंसारी से लूट की. इस दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. यह घटना रविवार रात 11 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद तैयाब ने सिदगोड़ा थाना में इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया है. इस संबंध…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बारीडीह विजया गार्डेन निवासी तथा जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य एवं टाटा स्टील लीगल सेल के पूर्व कर्मी अधिवक्ता हरदीप सिंह का निधन हृदय की गति रूप में से हो गया. उनके पार्थिव देह को टाटा मेन अस्पताल शीत गृह में रखा गया है. उनका बेटा विदेश में है. बुधवार को आने की संभावना है और बुधवार अथवा गुरुवार को स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा. वे मूलतः उत्तर प्रदेश कानपुर के रहने वाले थे। उनके ससुर सरदार दीदार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनकी याद में रखे गए अखंड…
बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन, पंचायत के विकास पर हुई चर्चा फतेह लाइव, रिपोर्टर. सोमवार को घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के गोपालपुर स्थित आदिवासी कल्ब में पंचायत के मुख्य संयोजक दशरथ हांसदा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में झामुमो गोपालपुर पंचायत कमेटी के पुनर्गठन को लेकर पंचायत के नेता, कार्यकर्ता और सदस्य मौजूद थे. इस अवसर पर प्रखंड संयोजक मंडली द्वारा नियुक्त प्रभारी सुखलाल हांसदा भी उपस्थित रहे. बैठक में सर्वसम्मति से पंचायत के विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं का चयन किया गया, जिसमें दशरथ हांसदा को अध्यक्ष, सौरव बोस को सचिव, सुनील हेम्ब्रम…
