Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वच्छ हवा केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारा अधिकार है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, महिलाओं ने “आओ, बदलें हवा” कार्यक्रम में भाग लिया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को अपने पर्यावरण की ज़िम्मेदारी लेने और स्वच्छ हवा के लिए सामूहिक प्रयास करने के लिए प्रेरित करना था. महिला कल्याण समिति और आदर्श सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उन महिलाओं के नेतृत्व की सराहना की गई, जो स्वच्छ हवा के लिए संगठित होकर परिवर्तन ला रही हैं. कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू “वन मंथ इन माई लाइफ 2.0” अभ्यास में चार हाशिए पर रहने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवशर पर शहरपुरा हटिया आसपास के गाँव की महिलाओं जो सब्जी रख कर धूप में सब्जी बेचती है.उन लोगों के बीच मे भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह के द्वरा दो सौ महिलाओं के बीच छाता वितरण किया गया, जिसमें महिलाओं ने भाजपा नेता लक्की को आशीर्वाद दिया. भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लकी सिह ने कहा कि आधी आबादी महिलाओं को सम्मान में आज छाता वितरण किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को कड़ी धूप में सब्जी बेचती करती है. धूप न लगे जिस से स्वस्थ्य होकर सब्जी बेचे. मौके पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. BIT सिंदरी ने 8 मार्च को “अधिकार, समानता और सशक्तिकरण” विषय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को धूमधाम से मनाया. इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सुमिता सिन्हा, जो कि सस्टेनेबल पार्क की संस्थापक और CEO हैं, वर्चुअली उपस्थित हुईं. कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि और दीप ज्योति से हुई. इसके बाद मुस्कान प्रकृति और गौरी प्रिय द्वारा मधुर सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई. स्वागत भाषण प्रो. माया रजनारायण राय ने दिया, जिसमें उन्होंने महिलाओं की समानता, अधिकार और सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने लीलावती अवार्ड के महत्व को भी बताया, जो महिलाओं के शिक्षा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाज के वंचित और गरीब बच्चों के लिए कदमा स्थित तुलसी पुस्तकालय में डी.बी.एम.एस कॉलेज के रोट्रैक्ट क्लब द्वारा 430 किताबें भेंट की गई. विभिन्न विषयों की आकर्षक नई किताबें बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी. शिक्षा के क्षेत्र में पुस्तकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है आज एक अच्छा पुस्तकालय चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. छोटे बच्चों के लिए यह किताबें बहुत ही लाभप्रद होंगी. अंग्रेजी, हिंदी, गणित, के अलावा नैतिक शिक्षा प्रदान करने वाली पुस्तक इस पुस्तकालय की अनमोल निधि है. मॉडरेटर अंजली गणेशन, प्राचार्य डॉक्टर जूही समर्पिता,पामेला घोष दत्ता की उपस्थिति में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में बसंत उत्सव समिति के तत्वावधान में आगामी 9 मार्च को संध्या 5:30 बजे से बसंत उत्सव का आयोजन एग्रिको पोस्ट ऑफिस मैदान में किया जाएगा. इस संदर्भ में एक बैठक का आयोजन अग्रिको सिविक एसोसिएशन में किया गया, जिसकी अध्यक्षता अचिन्तम गुप्ता ने की. उन्होंने बताया कि बसंत उत्सव की शुरुआत विश्व कवि रवींद्रनाथ ठाकुर ने शांतिनिकेतन में की थी, जिसे पूरे विश्व ने अपनाया. यह उत्सव प्रकृति के प्रति प्रेम और सौंदर्य को दर्शाता है. कवि गुरु की आकांक्षा थी कि बसंत उत्सव के माध्यम से प्रकृति की भरपूरता के बीच मानव मन की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत उमारटोली के समीप रांची से टाटा आ रही दुतगामिनी बस ने बाइक सवार को पीछे से धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. घायलों को पहले चांडिल अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलो में अमृत सिंह मुंडा, ठाकुर सिंह और बुधराम महतो है. तीनों बाइक से चांडिल आ रहे थे. तभी चौका के उमारटोली के समीप पीछे से तेज रफ्तार आ रही बस ने धक्का मार दिया, जिससे तीनों गंभीर रुप से घायल हो गये. फिलहाल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आग़ाज़ संस्था द्वारा बिष्टुपुर में शहर की पांच प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह, समाजसेवी चंचल भाटिया उपस्थित रहे. इन्हें किया गया सम्मानित 1. प्रिया कुमारी: युवा उद्यमी, शहर में 2 रेस्टोरेंट की संचालिका 2. प्रिया महाली: अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज, गोल्ड और सिल्वर मेडलिस्ट 3. प्रीति सागर: रंगमंच कलाकार सह न्यूज एंकर 4. पिंकी यादव: संघर्ष पूर्ण कार्य के बाद लोयला की खेल शिक्षिका 5. रजनी उपाध्याय: 50 बार रक्तदान सह 5 बार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर शराब की बरामदगी के लिए लगातार ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ द्वारा अभियान जारी है. उसी क्रम में शुक्रवार को रांची फ्लाइंग टीम और आरपीएफ पोस्ट/रांची द्वारा रांची स्टेशन पर शाम 6:00 बजे से चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान एक पुरुष व्यक्ति को हटिया छोर के FOB के पास काले रंग के पिथू बैग के साथ खड़ा देखा गया. संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी बैग की तलाशी ली गई. उसकी बैग से कुल 24 नग किंगफिशर बरामद हुए. पूछताछ पर उसने अपना नाम अशिष रंजन, आयु 30…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हजारीबाग एनटीपीसी कोयला परियोजना केरेडारी के डीजीएम कुमार गौरव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. कुमार गौरव कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे. उनकी हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह हजारीबाग स्थित अपने घर से अपने कार्यालय जाने के लिए कंपनी के वाहन से रवाना हुए थे. इसी दौरान कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक के पास बाइक से अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक करते हुए उन पर गोली चला दी. आनन फानन में उन्हें आरोग्य अस्पताल ले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में गोलमुरी पुलिस ने दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना गुरुवार की है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है. आज पुलिस आरोपी को जेल भेजेगी. जानकारी के अनुसार नामदा बस्ती निवासी विजय कृष्ण पनिग्रही एवं उसकी पत्नी रिंकू देवी और उसकी एक नाबालिक बेटी के साथ उक्त मकान में रहता है. पीड़िता विजय कृष्णा की बेटी की सहेली है. वहीं आरोपी दयानंद पाठक पीड़िता की सहेली का मामा है. पीड़िता…
