Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जिला न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ अमित वर्मा पर फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंक सूची और आचरण प्रमाण-पत्र के आधार पर खुद को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत कराने का आरोप लगा है. इस संबंध में अधिवक्ता श्रीराम दुबे ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, जिसके आधार पर बिष्टुपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 43/2025 दर्ज किया है, जिसमें धारा 420, 467, 468, 471, 472, 120 b आई पीसी के तहत संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने नए जत्थेदारों को पंथ की चढ़दी कलां और कौम की एकता, मजबूती की जिम्मेवारी मिलने पर बधाई दी है. अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार कौम के समक्ष कड़ी चुनौतियां सामने है. हाल के दिनों में सिख राजनीति में जो कुछ चल रहा है, वह अच्छे संकेत नहीं है. अब क्योंकि सिख संसद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फैसला ले लिया है कि सिखों के शीर्ष धार्मिक पीठ श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार एवं तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह जी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड की पूर्व विधायक और भाजपा नेता सीता सोरेन पर उनके निजी सहायक द्वारा हमले की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के होटल सोनोटैल में गुरुवार देर रात हुई. बताया जा रहा है कि निजी सहायक देवाशीष मनोरंजन घोष ने किसी विवाद के बाद सीता सोरेन पर पिस्टल तान दी. इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
कहा- राज्य सरकार त्वरित निर्णय लेकर बेटियों को दें सुरक्षा कवच फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने महिलाओं में तेजी से बढ़ते सर्वाइकल कैंसर को गंभीर स्वास्थ्य संकट बताते हुए राज्य सरकार से इस पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने पूरे राज्य में सघन टीकाकरण अभियान चलाने की अपील करते हुए कहा कि 9 से 14 वर्ष की बच्चियों का टीकाकरण कर इस जानलेवा बीमारी से बचाव संभव है. शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सदन में जोर देते हुए कहा कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एमजीएम अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आरके मंधान को एक बार फिर एमजीएम अस्पताल का अधीक्षक बनाया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी. डॉ. मंधान शनिवार को पदभार ग्रहण करेंगे. इससे पहले, 3 अगस्त 2019 को भी उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन मात्र 76 दिनों बाद, 17 अक्टूबर 2019 को, उन्हें हटा दिया गया था. हालांकि, इस अल्प कार्यकाल में भी उन्होंने अपनी कार्यशैली से अस्पताल में सुधार के संकेत दिए थे. अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. मंधान ने कहा कि वे सबसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को रिक्रेएशन क्लब परिसर में टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं यूनियन का संयुक्त होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्लांट हेड सुनील तिवारी, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, जुगराज सिंह संधु , पीके सिंहा , जीएम शुभाशीष दास , एससीएम हेड मनीष झा, ईआर हेड सौमिक राॅय, एच आर हेड प्रणव कुमार , रजत सिंह, समेत आईआर व एच आर के वरीय पदाधिकारियों, यूनियन पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान सबों ने अबीर , गुलाल समेत फूलों की होली…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियन (UFBU) के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध तरीके से हुए प्रदर्शन के सफल आयोजन के पश्चात शुक्रवार को दूसरा प्रदर्शन संध्या 5.15 बजे साकची आई होस्पिटल के समीप किया गया. ये है मांग बैंको में पर्याप्त कर्मचारीयों एवं अधिकारियों की नियुक्ति. आर.बी.आई,डी.एफ.एस, सेबी, नाबार्ड, फाइनेंस मिनिस्ट्री और स्टोक एक्सचेंज की तरह बैंको में भी पांच दिवसीय कार्य दिवस हो. कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिनिधि को निदेशक मंडल में शामिल करना. लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण सेवानिवृत्ति के पश्चात केन्द्रीय कर्मियों की तरह ग्रेच्युटी की राशि 25 लाख की जाए. बैंक कर्मचारी और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद में बलियापुर प्रखंड अंतर्गत आमटाल पंचायत के कुइया बस्ती के विक्की महतो के पुत्र देवेश महतो (7 महीना) बच्चे को चास बोकारो के मुस्कान हॉस्पिटल में कल रात को एडमिट किया था. डॉक्टर ने कहा कि तत्काल सुबह में इनको ब्लड की आवश्यकता है. उनके पिता ने समर्पण एक नेक पहल संस्था के सिंदरी विधानसभा के विधायक मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता को सूचना दिए. इसका इसकी जानकारी मिलते ही शीतल दत्ता ने तुरंत धनबाद से रेड क्रॉस ब्लड बैंक बोकारो में जाकर रक्तदान कर जरूरतमंद परिवार के लिए उपलब्ध कराया रक्त. उन्होंने अपने जीवन का 39…
दर्जनों लोग धराए, चेतावनी देकर छोड़ा फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला मुख्य सड़क पर अगर आप बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे हैं, तो आप सतर्क हो जाइये. घाटशिला थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी ने घाटशिला थाना की पूरी टीम के साथ शुक्रवार शाम मुख्य सड़क पर हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया और दर्जन वाहनों की चाबी ले ली. लोग फरियाद करते रहे लेकिन वे नहीं माने. उन्होंने कहा कि वह पिछले दो-तीन दिनों से लगातार लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दे रहे थे, लेकिन वह नहीं माने. अब मजबूरी में उन्होंने हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची थाना शांति समिति की बैठक में होली और जुम्मे की नमाज के मद्देनजर निर्णय लेते हुए एक नियमावली जारी करते हुए अश्लील और भड़काऊ गीतों पर रोक लगायी है. ऐसा करने पर सख्त कार्यवाई की जाएगी. शुक्रवार को साकची थाना परिसर में शांति समिति की बैठक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी अरविंद तिर्की की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें होली एवं ईद उल फितर पर्व पर चर्चा की गई जहाँ सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. बैठक में चर्चा हुई कि 13 मार्च को होलिका दहन है तथा काशीडीह स्थित भारत ट्रांसपोर्ट…
