Tata Motors : यूनियन – प्रबंधन का यादगार होली मिलन समारोह आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टेल्को रिक्रेएशन क्लब परिसर में टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं यूनियन का संयुक्त होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्लांट हेड सुनील तिवारी, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, जुगराज सिंह संधु , पीके सिंहा , जीएम शुभाशीष दास , एससीएम हेड मनीष झा, ईआर हेड सौमिक राॅय, एच आर हेड प्रणव कुमार , रजत सिंह, समेत आईआर व एच आर के वरीय पदाधिकारियों, यूनियन पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया.

कार्यक्रम के दौरान सबों ने अबीर , गुलाल समेत फूलों की होली खेली. इस दौरान गीत संगीत का दौर चला. होली के गीतों की प्रस्तुति के दौरान कार्यक्रम में सबों के पांव थिरके. सब एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिये.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गोरिया कईके सिंगार अंगना में पिसेली हरदिया…. गीत की प्रस्तुति के दौरान सब झूमते नजर आएं. कुल मिलाकर होली मिलन समारोह यादगार रहा. प्लांट हेड सुनील कुमार, अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह सबों को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दिये. सबों ने लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर