Author: फतेह लाइव • डेस्क

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना के पास सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार प्रेमी के साथ बैठी युवती प्रमिला सरदार (21) की गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद उसका प्रेमी सागर एमजीएम अस्पताल में शव छोड़कर भाग गया. मंगलवार दोपहर बाद घटना की जानकारी परिवार वालों को होने पर सभी एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां प्रमिला का शव मिला. मृतिका के भाई रॉबीन ने बताया कि प्रमिला रसूनचोपा की रहने वाली है. वह घर से किसी परिचित के यहां जाने की बात बोलकर निकली थी. बाद में दुर्घटना की जानकारी मिली. वह तीन भाई बहनों में…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. आगामी रामनवमी के त्यौहार को लेकर सारी कमिटियां अपनी-अपने स्तर से तैयारी में जुटी हुई है. हर वर्ष कमेटी के समक्ष आने वाली परेशानियों को देखते हुए उनके समाधान के लिए जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति आज दिनांक 4 मार्च को अरूण सिंह की अध्यक्षता में तुलसी भवन बिष्टुपुर में एक बैठक की गई. आज की बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक अभय सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की नयी कार्यकारणी एक साल के लिए बनायी गयी थी. यह कहा गया था कि अगर यह कार्यकारणी बेहतर तरीके से अगर काम…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर के सिख बच्चे अपने खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे, मौका होगा होला-महल्ला खेल स्पर्धा. आगामी 9 मार्च, रविवार को मानगो गुरुद्वारा परिसर में स्थित मैदान में होला-महल्ला खेल स्पर्धा आयोजन किया जायेगा. इस बाबत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मानगो के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया की विगत दिनों इस खेल प्रतियोगिता को लेकर एक बैठक रखी गयी थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया की होला-महल्ला को समर्पित खेल आयोजित किये जायेंगे. बाबा बंदा सिंह बहादर गतका अखाड़ा के तत्वाधान में धार्मिक संस्था धर्म प्रचार कमिटी, जमशेदपुर व…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची की प्रेरक पहल बाबा बुड्ढा जी निवास की चहुँ ओर खूब प्रशंसा हो रही है. इसी कड़ी में सरदार शैलेंदर सिंह, बीबी रविंदर कौर और हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने साकची गुरुद्वारा प्रधान और प्रबंधन की जमकर प्रशंसा की है. मंगलवार को जमशेदपुर सिख समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेंदर सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर और युवा सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची की पूरी टीम की सराहना करते…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनिल कुमार को जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक के नेतृत्व में पांच सूत्री मांग पत्र दिया गया. इसमें बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग प्रमुख रूप से की गई. परसुडीह तिरिलटोला बस्ती में पाइपलाइन कनेक्शन जल्द से जल्द जोड़ने, परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुमंजिलो फ्लैट में पाइपलाइन कनेक्शन देने, परसुडीह में विभिन्न जगह पाइपलाइन से लीकेज होने के वजह से सड़क पर लगातार पानी बहाव को रोकथाम की मांग भी शामिल है. सभी मांग अविलंब सुधार करने की मांग की गई. कार्यपालक अभियंता ने…

Read More

कोल्ड स्टोरेज निर्माण व कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे सरकार फतेह लाइव, रिपोर्टर. कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ने केंद्रीय सरकार की भांति बजट पेश कर वकील समुदाय को निराश किया है. पूरे देश के वकीलों को उम्मीद थी कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पांच हजार करोड़ रुपए बजट में प्रावधान करेगी तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को कानूनी रूप देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और राज्य की हेमंत सरकार भी उसी रास्ते पर चली है. पिछले साल हेमंत सरकार ने वकीलों के पेंशन एवं स्कॉलरशिप की राशि स्वीकृत…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत अवध डेंटल कॉलेज प्रबंधन पर इलाज में लापवाही बरतने का आरोप लगा है. इसे लेकर मंगलवार को भिलाई पहाड़ी के ग्रामीण कॉलेज के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए. सूचना पाकर एमजीएम थाना पुलिस भी पहुंची पर ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे. दरअसल, भिलाई पहाड़ी निवासी 65 वर्षीय बुद्धेश्वर महाली ने बीते दिनों दांत में दर्द की शिकायत पर अवध डेंटल कॉलेज में इलाज करवाया था. हालांकि, थोड़े दिन बाद उसे फिर से दर्द उठने की शिकायत पर वह दोबारा अवध डेंटल कॉलेज पहुंचा. जहां प्रबंधन ने इलाज…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड सरकार ने सालाना बजट में उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा किसानों के लिए विशेष ध्यान दिया है. युवाओं किसानों और गरीबों के लिए सरकार ने बजट में प्रावधान रखा है जो सराहनीय है. इस बजट से राज्य का तेजी से विकास होगा. खासकर जमशेदपुर में मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज विधि कॉलेज और विश्वविद्यालय बनाने का प्रावधान है. इंडिया गठबंधन के सभी दलों को सराहनीय बजट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री को बधाई. भाजपा सरकार को झारखंड सरकार से सबक लेनी चाहिए. झारखंड सरकार का जो बकाया केंद्र सरकार पर है…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने इस बजट को झारखंड के नागरिकों के साथ छलावा करार दिया और कहा कि यह सिर्फ नाम मात्र का बजट है, जिसमें जनता के हितों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है. युवाओं, आदिवासियों और किसानों के साथ अन्याय नीतीश कुशवाहा ने कहा कि इस बजट में युवाओं, आदिवासियों और किसानों के लिए कोई ठोस योजना नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि बुआ योजना, देसी मल योजना जैसी योजनाएं केवल दिखावे के लिए…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश “सह हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार त्रय फणीश्वर नाथ रेणु, राम नरेश त्रिपाठी एवं सच्चिदानन्द हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ की जयंती समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा ने की. धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती माधवी उपाध्याय ने किया. दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई. सरस्वती वंदना सुश्री पुनम महानंद ने प्रस्तुत किया. स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने दिया. तदनुपरान्त साहित्यकार…

Read More