Jamshedpur : काव्य कलश सह रेणु, अज्ञेय, राम नरेश त्रिपाठी की जयंती समारोह सम्पन्न

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश “सह हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार त्रय फणीश्वर नाथ रेणु, राम नरेश त्रिपाठी एवं सच्चिदानन्द हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ की जयंती समारोह आयोजित किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा ने की. धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती माधवी उपाध्याय ने किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई. सरस्वती वंदना सुश्री पुनम महानंद ने प्रस्तुत किया. स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने दिया.

तदनुपरान्त साहित्यकार त्रय के जयंती पर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए क्रमश: अजय प्रजापति, यमुना तिवारी व्यथित एवं डाॅ० रागिनी भूषण ने उनका साहित्यिक परिचय प्रस्तुत किया.

तत्पश्चात कार्यक्रम के दुसरे सत्र ‘काव्य कलश’ के मौके पर शहर के कुल ३४ कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ प्रस्तुत किया.

काव्य पाठ करने वालों में माधवी उपाध्याय, शैलेन्द्र पाण्डेय ‘शैल’, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, रीना सिन्हा ‘सलोनी’, पूनम महानंद, बलविन्दर सिंह, डाॅ० उदय प्रताप हयात, हरभजन सिंह रहबर, अजय प्रजापति, वसंत जमशेदपुरी, शुभम् पाण्डेय, माधुरी मिश्रा, पूनम सिंह, नीलम पेडिवाल, विन्ध्यवासिनी तिवारी, नवीन कुमार अग्रवाल, राजेश चरण, कुमार राजेन्द्र गोस्वामी, विद्या शंकर विद्यार्थी, नीलाम्बर चौधरी, रीना गुप्ता ‘श्रुति’, मनीष सिंह वंदन, माधुरी मिश्रा, शीतल प्रसाद दुबे, डाॅ० अरुण कुमार शर्मा, पद्मा प्रसाद ‘विन्देश्वरी’ , मनीष कुमार पाठक, निशांत सिंह, शंकर साह तथा कवलेश्वर पाण्डेय प्रमुख रहे. कार्यक्रम के अंत में सामुहिक राष्ट्रगान हुआ.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें