Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर लौहनगरी में जमशेदजी नसारवानजी के जन्म जयंती के अवसर पर और जमशेदपुर शहर की स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर टाटा स्टील के द्वारा शहर को एक स्कूल की सौगात दी गई है. प्रेम ज्योति प्रांगण स्कूल जो पहले कीनन स्टेडियम के गैलरी में संचालित होता था. उसे अब टाटा स्टील ने बिष्टुपुर स्थित गरम नाला के पास नई बिल्डिंग का निर्माण करा कर प्रेम ज्योति स्कूल प्रांगण को शिफ्ट किया गया है. आपको बता दें यह प्रेम ज्योति प्रांगण स्कूल में शहर के आउट हाउस के बच्चे और गरीब तबके के बच्चे पढ़ाई करते हैं.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर तुलसी भवन, चित्रकूट कक्ष में साहित्योदय, जमशेदपुर परिवार द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शिवायन महाग्रंथ में योगदान करने वाले जमशेदपुर के साहित्यकारों को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र, सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर होली मिलन भी कार्यक्रम की शोभा रही. इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजीत तिवारी थे. विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश ओझा और डॉ.आशा गुप्ता थी. अध्यक्षता प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’, संचालन सह सरस्वती वंदना-डॉ रजनी रंजन ने किया. होली मिलन का संचालन रीना सिन्हा, स्वागत भाषण पद्मा प्रसाद “विन्देश्वरी”, धन्यवाद ज्ञापन वीणा ‘नंदिनी’ के द्वारा किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर शनिवार अपराह्न करीब चार बजे राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद ट्रेन लगभग एक घंटे तक स्टेशन पर रुकी रही. सूचना मिलते ही टाटानगर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, हालांकि उसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस आदित्यपुर स्टेशन पर बिना रुके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. फैकेल्टी आफ एजुकेशन करीम सिटी कॉलेज मानगो कैंपस में बीएड एवं डीएलएड एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन बी एड विभाग के ग्रीवांस रिड्रेसल सेल के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर मोहम्मद रियाज एवं बीएड की विभागीय अध्यक्ष सुचेता भुइयां ने पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल ओढ़ाकर किया. किशोर कौशल ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि हमें तीन चीजों के चक्कर में कभी…
बबलू मुर्मू झारखंड मुक्ति मोर्चा पुण्यतिथि में खेलकूद कार्यक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के घाटशिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक को विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने संबोधित करते हुए कहा कि 11 मार्च को झारखंड के महान आंदोलनकारी बबलू मुर्मू की 25वीं पुण्यतिथि पर कालचिती पंचायत के बुरुडीह गांव में विशेष रूप से खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन 1.50 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में वितरण करेंगे. मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों और आंदोलनकारियों को हमेशा मान-सम्मान देती रही है.…
घर खाली कराने को बिल्डर ने की पिटाई, गिराई निर्माण सामग्री सोनारी पुलिस से लगाई गुहार फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर सोनारी नया लाइन निवासी अनुसूचित जनजाति की चंपा देवी का परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है। इलाके के एक बड़े बिल्डर ने चंपा देवी और उसके पति धनेश्वर सिंह की पिटाई की है और घर खाली करने की धमकी दी है। दबाव बनाने के लिए बिल्डर ने मकान निर्माण सामग्री गिराई है। भयभीत परिवार ने सोनारी पुलिस माननीय उपायुक्त महोदय वरीय पुलिस अधीक्षक अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुसूचित जनजाति आयोग को लिखित आवेदन देकर न्याय एवं सुरक्षा की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लातेहार:एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार शनिवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई.बैठक में लातेहार जिला के चुनाव प्रभारी उस्मान खान उर्फ राजू खान गुमला से कल ही देर रात पहुंचे थे. प्रभारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लातेहार जिला कमिटी का पुनर्गठन किया गया है जिसमें लातेहार जिलाध्यक्ष के रूप मे रूपेश कुमार अग्रवाल जबकि महासचिव के लिए मुबारक आलम को जिम्मेवारी सौंपी गयी है.पदभार ग्रहण करने के उपरांत रूपेश व मुबारक ने कहा कि राज्य कमिटी द्वारा जो भी जिम्मेवारी सौपी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र की ग्राम जागाशना के एक घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना का उद्भेदन करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी के नेतृत्व में एक SIT का गठन कर काण्ड में संलिप्त चोरों का पता लगाकर चोरी गये समानों की बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिया गया था. इसी कड़ी में गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर इस चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त दिलखुश अंसारी (50 वर्ष) पिता स्व०…
बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना जून से जुलाई तक और हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के लिए अप्रैल में दिया जाएगा पानी अधीक्षक अभियंता अनिल कुमार ने नेताओं को दी जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा के नेतृत्व में समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अधीक्षक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अनिल कुमार से मिले और मांग पत्र सौंपा. इस दौरान अनिल कुमार ने कहा कि भारत सरकार से बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना में फंड उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सरकार के सचिव ने पत्र भेजा है. सुबोध झा ने कहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. लंबे समय के बाद आपके लिए Fateh Live अपना चटकदार मसाला में नया किस्सा लेकर आया है. देशों विदेशों में ईमानदारी और मानवता की सेवा करने वाली एक विशेष कौम के लोगों के लिए जमशेदपुर में एक खराब खबर है. समाज के आपसी झगड़ों के कारण और खासकर उसकी अहम (हौमे) की लड़ाई के कारण आगामी दिनों होने वाले एक विशाल धार्मिक अनुष्ठान में ग्रहण लग गया है. इस खबर को अंदर ही अंदर जो भी सुन रहा है उसकी गहरी शब्दों में निंदा कर रहा है. दरअसल, सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में आये विशेष समाज…
