Author: फतेह लाइव • डेस्क
माइंस में काम करने वाले ठेका मजदूरों को मिले ESI चिकित्सा सुविधा – विधायक संजीव सरदार फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा, नारवा, तुरामडीह, भाटीन और बांदूहुडांग में स्थित भूमिगत खदानों में कार्यरत सैकड़ों ठेका मजदूरों के लिए चिकित्सा सुविधा (ESI) का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की है. विधायक सरदार ने सदन में जोर देकर कहा कि इन खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों को यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) समूह की खदानों द्वारा ESI जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान नहीं की जा…
Jamshedpur : एसडीएम ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर एसडीओ, एलआरडीसी, बीडीओ, सीओ द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार द्वारा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लिया गया तथा कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण एवं परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया गया है. निरीक्षण के दौरान यह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में अलकायदा के संदिग्ध आतंकी के मामले में एडीजे-वन विमलेश कुमार सहाय की अदालत शुक्रवार को फैसला सुना दिया. फैसले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. इन मामलों में मानगो के मौलाना कलीमुद्दीन मुजाहिद, कटक (ओडिशा) के मोहम्मद अब्दुल रहमान अली खान उर्फ मौलाना मंसूर और धातकीडीह के अब्दुल शामी आरोपी थे. यह मामला 2016 का है. तत्कालीन बिष्टुपुर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी. दिल्ली स्पेशल टीम से मिली जानकारी के आधार पर धातकीडीह निवासी अहमद मसूद अकरम शेख से पूछताछ की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया स्थित बाल्डविन स्कूल के बाहर स्कूली बच्चों का झगड़ा सुलझाने गए कदमा टैंक रोड निवासी बिपिन कुमार पर ही हमला कर दिया गया. हमलावरों ने बिपिन पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे बिपिन गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर, मौका पाते ही हमलावर मौके से फरार हो गए. घायल अवस्था में बिपिन ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी और इलाज के लिए टीएमएच पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है. बिपिन के छाती, पीठ और हाथ में चोट आई है. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला जिला के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेरा में गुरुवार देर शाम एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. बस महादीप रांची से जमशेदपुर की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक डिमना चौक से बोकारो की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में बस घूमते समय ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में अफरोज सरियाकाजी, आजादनगर निवासी गंगाधर, विशाखापत्तनम निवासी और सुमन बबुरी ट्रक खलासी घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां अफरोज की परिजन द्वारा उसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक दुर्लभ नवजात बच्चे का इलाज चल रहा है. यह बच्चा शारीरिक रूप से बेहद असामान्य है. उसके एक ही पैर हैं और लिंग का भी कोई स्वरूप नहीं है. इस बच्चे का वजन मात्र डेढ़ किलो है, जो किसी नवजात के लिए अत्यंत कम होता है. डॉक्टर बच्चे का ईलाज कर रहे हैं. दरअसल बुधवार को सरायकेला के नीमडीह थाना क्षेत्र के पारगामा निवासी बिनोद सिंह सरदार की पत्नी आशा सिंह सरदार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. उन्हें तुरंत नीमडीह प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां आशा सिंह सरदार…
रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई पर नम हुई श्रद्धालुओं की आँखें भगवान की भक्ति, रति और त्याग का अद्भुत उदाहरण हैं भ्राता भरत, आज भाई-भाई की सम्पत्ति को बांटने में लगा है विपत्ति को नहीं: राजेंद्र जी महाराज श्रीराम जी के राज्याभिषेक और फूलों की होली से श्रीराम कथा का शुक्रवार को होगा विश्राम, दोपहर 3 बजे कथा होगी प्रारंभ फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के पंचम वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के छठे दिन गुरुवार को कथा प्रारंभ से पहले वैदिक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आपदा में युवाओं की भूमिका” विषय पर बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में गुरुवार को नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर (सिविल डिफेंस) द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में युवाओं को आपदा प्रबंधन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल को बनाया गया था, लेकिन वे अचानक कोई जरूरी काम आ जाने के कारण नही आ सके. उनके अनुपस्थिति में डीडीसी अनिकेत सचान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. वहीं विशिष्ठ अतिथियों में मुख्य रूप से सिटी एसपी कुमार शुभाशीष , डालसा सचिव राजेन्द्र प्रसाद, एसडीओ…
भारत माता की जय- चंद्रशेखर आज़ाद अमर रहे के जयघोष से गूंज उठा कालिमाटी रोड़ फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीर सपूत शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर नमन परिवार द्वारा वार्षिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी पुण्य स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके अदम्य साहस व राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान प्रकट किया. शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर हमारे दिलों की धड़कन : काले कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, “चंद्रशेखर आजाद का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदिवासी बहुउद्देशीय उत्थान सहकारी समिति लि० झारखंड और नई जिंदगी परिवार के सौजन्य से 8 मार्च 2025 शनिवार को मुसाबनी प्रखंड के राखा कॉलोनी स्थित मुर्गाघुटू पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. विगत वर्ष 8 मार्च 2024 में कुचाई प्रखंड के बीडीओ साधु चरण देवगम के साथ सड़क दुर्घटना में भोंजो सिंह बानरा शहीद हो गए थे, जबकि कुचाई के बीडीओ साहब घायल हो गए थे. उन्हीं को समर्पित पहली पुण्यतिथि के अवसर पर सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी भोंजो सिंह बानरा के…
