Breaking News
Cyclone Arnab: बिहार-झारखंड में फिर बिगड़ा मौसम, बारिश और आंधी का अलर्ट; कई जिलों में बढ़ी चिंता PITRUPAKSH: पितरों के नाम 16 दिन: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, गया से घर तक ऐसे होगा श्राद्ध-तर्पण Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी आज: विष्णु पूजा के साथ बांधा जाएगा 14 गांठों वाला अनंत सूत्र BANK HEIST: झारखंड में बैंक लूट की सबसे बड़ा वारदात! गोलमुरी में दिनदहाड़े 33.60 करोड़ की डकैती, 5 हथियारबंद अपराधी उड़ाकर ले गए 23.80 किलो सोना COURT SURRENDER: ‘टाइगर’ जयराम महतो का कोर्ट में सरेंडर, बॉन्ड भरते ही मिली जमानत; जानिए थाने में क्या हुआ था NAXAL SURRENDER : 16 दिन बाद खुला बड़ा राज! बांकुड़ा में 3 नक्सलियों का सरेंडर, AK-47 और इंसास ने खोले पुराने राज
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adityapur : मिरूडीह में सज रहा है मुर्गा पाड़ा के नाम पर जुआ और हब्बा-डब्बा का खुला बाज़ार, देखें – Video

SHARE:

सिरमा देवगम ने सीएम, डीजीपी,डीआइजी को एक्स पर पोस्ट का कारवाई का किया अनुरोध

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

एक तरफ जहाँ सरायकेला -खरसावाँ जिले के पुलिस कप्तान लगातार अवैध धंधों को बंद करवाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर रहे हैं. वहीं आदित्यपुर थानान्तर्गत मिरूडीह रेलवे फाटक के किनारे मेन रोड में जुआ और हब्बा – डब्बा माफिया अपना बाज़ार सजा कर जनता के खून – पसीने की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ़ कर रहे हैं.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कम समय में जुआ के माध्यम से अधिक रूपया जीतने की चाह जहाँ भोली -भाली जनता कंगाल हो रही है, तो वहीँ ये जुआ माफिया मालामाल हो रहे हैं. मज़े की बात ये है की हर दिन आदित्यपुर पुलिस की गश्ती गाडी उसी रास्ते से होकर जाती है मगर उनलोगों को खुलेआम चल रहा ये जुए का खेल दिखाई नहीं देता. इस अवैध धंधे को बबलू मुखी, जयदेव मंडल और रूपातन भकत के द्वारा संचालित किया जाता है.

ये लोग हर दिन अपने गुर्गों के माध्यम से पूरे खेल की बिसात बिछा कर उसका सञ्चालन करते हैं. सूत्र बताते हैं की हर दिन के खेल में करीब 20 से 30 लाख रुपयों का जुआ और हब्बा -डब्बा का अवैध कारोबार होता है जिसमे हर किसी का उसके पद और कद के हिसाब से हिस्सा फिक्स है. यानी ऊपर से नीचे तक सब मैनेज है.

खेल के अंत में हर दिन शाम तक सभी लोगों तक उनके हिस्से की रकम पहुंचा दी जाती है . यही कारण है की सारा धंधा खुलेआम चल रहा है. ऐसा नहीं है की अवैध जुओ के अड्डों पर कभी पुलिस की छापेमारी नहीं होती मगर कारवाई के नाम पर छोटी मछलियों को पकड़ कर पुलिस महज़ खानापूर्ति कर देती है.

हाल के दिनों की बात करें तो पूरे कोल्हान प्रमंडल में अवैध जुए के कारोबार का एक पूरा सिंडिकेट काम कर रहा है . इस अवैध धंधे को चलाने के लिए जुआ और हब्बा -डब्बा संचालक अब नए तरीके अपनाने लगे हैं. पहले मेला और मुर्गा पाड़ा के नाम पर पम्पलेट छपवाया जाता है . उसके बाद जब मेले में भीड़ जुटती है तो वहां मोटा लगाओ, मोटा पाओ के आकर्षण में चंद मिनटों में आम जनता अपने खून – पसीने की गाढ़ी कमाई हब्बा – डब्बा की बिसात पर लुटा कर कंगाल हो जाती है.

इससे इन जुआ संचालको को हर दिन करीब 2 से 3 लाख रुपयों की मोटी कमाई होती है. सामाजिक कार्यकर्त्ता सिरमा देवगम ने पूरे मामले की जानकारी एक्स पर पोस्ट के माध्यम से एक विडियो पोस्ट कर सूबे के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, कोल्हान डी आई जी को देकर कारवाई का अनुरोध किया है.

देवगम बताते हैं की सारा कुछ पूरी तरह से एक सिस्टम के तहत संचालित हो रहा है यही कारण है की कानून के लम्बे हाथ इन जुआ संचालको की गर्दन तक नहीं पहुँच पाते हैं .वर्तमान समय में पूरा कोल्हान जुआ और हब्बा -डब्बा के अवैध कारोबार की गिरफ्त में है. देवगम ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा की इस जुआ और हब्बा -डब्बा अवैध कारोबार से सबसे ज्यादा प्रभावित युवा वर्ग हो रहा है. कम समय में पैसा कमाने के लालच में हर दिन युवा वर्ग अपनी कमाई की रकम हब्बा – डब्बा की बिसात पर स्वाहा कर दे रहा है. साथ ही जुए की लत से लोग अपराध के दलदल में धंसते जा रहे हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर