Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची में स्थित मोशन इंस्टिट्यूट के छात्रों में इस बार के जेईई मेन की परीक्षा में औसत 97 पर्संटाइल प्राप्त कर सफलता अर्जित की है. बुधवार को जारी नतीजों में आदर्श कुमार- 98.06%, अंश राज- 96.83% और पलक कुमारी ने 95.09% पर्सेंटाइल प्राप्त कर इंस्टीच्यूट और जमशेदपुर का नाम रोशन किया है. इस संबंध में साकची में आम बगान स्थित ‘मोशन’ के संचालक अर्जुन वालिया ने नतीजों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि जेइइ के नतीजे छात्रों के परिश्रम का परिणाम है और यहाँ की फैकल्टी के प्रयास की जीत है. प्रसन्नता से अभिभूत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हर दिन लाखों भारतीय रेलवे स्टेशनों से गुजरते हैं. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) रेलवे की ईट राइट स्टेशन पहल स्टेशनों पर सुरक्षित और स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. अब तक देश भर के 150 रेलवे स्टेशनों को ईट राइट स्टेशन के रूप में प्रमाणित किया जा चुका है. “ईट राइट स्टेशन” प्रमाणन प्रक्रिया में खाद्य विक्रेताओं का कठोर ऑडिट, खाद्य संचालकों का प्रशिक्षण और सख्त स्वच्छता और सफाई प्रोटोकॉल का पालन शामिल है. हावड़ा-मुंबई ट्रंक रूट पर स्थित एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन टाटानगर, जो दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर…
प्राचार्य ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गुरुवार को कक्षा दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जहां 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई. वहीं विद्यालय के शिक्षक राजीव घटवारी ने बच्चों को आने वाले भविष्य में धैर्य लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने का और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया. विद्यार्थियों ने भी अपने स्कूली जीवन का अनुभव साझा किया विद्यालय परिवार द्वारा दसवीं कक्षा के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के डीवीसी मैदान, मनीफिट में मनीफिट स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 10वें नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी रह चुके कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ संस्था के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने बल्ला चलाकर की. रतन पलसानिया ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. रविवार के दिन फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे शिव शंकर सिंह ने कहा “जमशेदपुर में क्रिकेट रोमांच चरम पर है. खेल प्रेमियों के लिए यह सप्ताह रोमांच से भरपूर रहेगा.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत टैंग रोड निवासी आदित्यनाथ मिश्रा के घर बुधवार देर रात चोरी कर ली गई थी. गुरुवार को मामले की शिकायत के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया और चोरी के सामान को बरामद कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह फुटबॉल मैदान के पास रहने वाला गौरव शंख उर्फ चिंटु शामिल है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गैस सिलेंडर, एक जोड़ा चांदी का पायल और चांदी का मांगटिका शामिल है. बरामद सामानों की कीमत 16 हजार रुपये है. गुरुवार को घटना की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय पर डिमना बस्ती की निवासी तफासुम पटकीत को उनके सुपुत्र फारुक अंसारी के लिए व्हील चेयर भेंट किया. फारुक के दोनों पैरों की एडियों की हड्डियां घिस गई हैं. वह चल नहीं पाते. उनकी मां ने व्हील चेयर प्राप्त किया. विधायक सरयू राय ने उम्मीद जताई कि अब फारुक को मूवमेंट करने में थोड़ी सहूलियत होगी. इस मौके पर आफताब सिद्दिकी, नीरज सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे.
फतेह लाइव,रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र की अश्फिया जमाल गोल्ड रोड नंबर 1 की रहने वाली मुसर्रत जाहां गुरुवार को एसएसपी आफिस पहुंची है. वहीं उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. सौंपे गये ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि बिल्डर निर्मल श्रीवास्तव उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है. मानगो में मसर्रत के स्वर्गीय पति इकबाल एवं उनके पांच भाइयों के द्वारा निर्मल श्रीवास्तव ने एक इकारारनामे के तहत बहुमंजिला इमारत बनवाई है, जिसमें वे सभी की बराबर की हिस्सेदारी है. उक्त बिल्डिंग ने उनके…
लफतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित टाटा स्टील में गेट में ठेका मजदूरों ने पीएफ एवं ईएसआई की मांग को लेकर टाटा स्टील कंपनी का गेट जाम कर दिया. 680 मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. वहीं मांग पूरी नहीं होने तक सभी मजदूर हड़ताल पर रहेंगे. बताया जा रहा है कि टाटा स्टील कंपनी में गुरुवार को सुबह उस समय कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया. जब ठेका कंपनी वामन इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड के 680 मजदूरों ने पीएफ औऱ ईएसआई की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भूमिज भाषा मुख्य अनुसंधान केन्द्र, दाढ़ीयासाई में झारखण्ड ट्राईबल भूमिज कौंसिल के तत्वधान में 12 फरवरी को विददिरि झंडा दिवस युधिष्ठिर सरदार के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इस अवसर भूमिज समाज का विद दिरि झंडा भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के कला सांस्कृतिक विभाग के सचिव सुभाष सरदार द्वारा पारम्परिक परिधान पहन कर विददिरि झंडा फहराया गया. जिसके उपरांत सभा सम्बोधित करते हुए कहा कि भूमिज समाज का तीसरी पहचान है परिधान. जो आज की भीड़ भारी आबादी में भी भूमिज समाज का परिधान बाकी अन्य समाज से अलग करते है. उन्होंने बच्चों को सलाह दी की…
Sindri Hurl : असंगठित मजदूर मोर्चा के बैनर तले निरसा विधायक ने महाप्रबंधक को सौंपा 8 सूत्री मांगपत्र
फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद के सिंदरी में असंगठित मजदूर मोर्चा सिंदरी शाखा द्वारा हिन्दूस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) कारखाना के मुख्यद्वार के समीप आपने सात सूत्री मांग पत्र को लेकर एक आमसभा की गई. इसके बाद असंगठित मजूदर मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह भाकपा माले के निरसा विधायक ए चटर्जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल हर्ल सिंदरी के महाप्रबंधक (वीपी) सुरेश प्रमाणिक से मिलकर आठ सूत्री मांग सौपा गया. सौपे गये मांग पत्र में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने, एफसीआईएल, पीडीआईएल,के पुर्व क्रमियों उनके आश्रितों को उचित मुल्य पर आवास उपलब्ध कराये, अन्यथा पहले पुर्नवास की योजना बनाये, फिर…
