Jamshedpur : धालभूम क्लब में राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस मनाया गया, अधिवक्ताओं के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत विभिन्न मांगों पर दिया गया जोर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के धालभूम क्लब साकची में देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद (भारत के प्रथम राष्ट्रपति) के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक प्राधिकार सेवा जमशेदपुर के सेक्रेटरी राजेंद्र प्रसाद, जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष लाल अजीत कुमार अम्बष्ट, वर्तमान जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पंडा, बार संघ के वरीय अधिवक्ता एवं वर्तमान में कंज्यूमर फॉर्म चाईबासा के सदस्य राजीव कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश, संयुक्त सचिव प्रशासन विनीता सिंह सभी मंच पर उपस्थित थे.

पूरे कार्यक्रम का संचालन लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया. सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने किया. कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के जीवन पर और उनके बताए हुए मार्गों पर चलने की बात कही. इसी कार्यक्रम में जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता हरविलास दास को सम्मानित किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने इंटरनेशनल धावक के रूप में ऑस्ट्रेलिया में कांस्य पदक प्राप्त कर सभी अधिवक्ताओं के मन को प्रफुल्लित किया. मुख्य अतिथि ने बताया कि समाज के सभी लोग अधिवक्ता हैं. वह कहीं ना कहीं किसी न किसी को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं. कार्यक्रम के दौरान परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने कुछ प्रस्तावों को सभागार में उपस्थित अधिवक्ताओं के ध्वनि मत से पारित किया, इसमें मुख्य रूप से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करना, महिला अधिवक्ताओं के लिए कमान रूप की व्यवस्था करना, सभी अधिवक्ताओं का मान सम्मान रखते हुए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया. अंत में नवीन प्रकाश ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें