WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस लाइन में आरक्षी जोहन सिंह की संदिग्ध मौत के एक साल बाद हत्या का मामला दर्ज, तीन पुलिस वाले बनाये गए आरोपी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में तैनात 39 वर्षीय आरक्षी जोहन सिंह की अक्टूबर 2023 में हुई संदिग्ध मौत के मामले में एक साल बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोलमुरी थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के शक के आधार पर तीन पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया है। हवलदार कन्हाई राम, आरक्षी संदीप राम और राजदेव उरांव पर हत्या का आरोप लगाया है। गोलमुरी थाना प्रभारी बंश नारायण सिंह के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले इस घटना को सीढ़ियों से गिरकर हुई अस्वाभाविक मौत माना गया था, लेकिन अब नए तथ्य सामने आए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के संकेत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जोहन सिंह के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जो सीढ़ी से गिरने की बात से मेल नहीं खाते। इसके अलावा, रिपोर्ट में चार ऐसे बिंदु सामने आए हैं जो इस मौत को हत्या की ओर इशारा करते हैं। जोहन सिंह के परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि वह तीनों आरोपियों के साथ अक्सर समय बिताता था और उनके साथ नशा भी करता था। परिजनों को शुरू से ही शक था कि उसकी मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि उसे मारकर सीढ़ियों से गिरने का मामला बनाया गया।

फिलहाल पुलिस कर रही है जांच

गोलमुरी थाना पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आरक्षी जोहन सिंह की मौत वास्तव में कैसे हुई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर