WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dumka : विधायक रागिनी और आलोक सदन में उठाएंगे पत्रकार सुरक्षा कानून व फर्जी मामलों का मुद्दा, देखें : Video

SHARE:

  • नवनिर्वाचित विधायकों से AISMJWA की टीम लगातार कर रही है चर्चा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दुमका में मंगलवार को एक पत्रकार के सवाल पर दुमका जिले के शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन ने कहा है कि इस बार सदन में पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मामलों का मुद्दा उठाएंगे. यहां बताते चलें कि झारखंड में सबसे ज्यादा फर्जी मामले दुमका के ही पत्रकारों पर दर्ज हुए हैं. इसे लेकर AISMJWA ने पूरे राज्य में धरना-प्रदर्शन भी किया था. हाल ही में ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता से भी मिले थे और सीआईडी जांच की मांग की थी जिस पर सकारात्मक जवाब मिला था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस लाइन में आरक्षी जोहन सिंह की संदिग्ध मौत के एक साल बाद हत्या का मामला दर्ज, तीन पुलिस वाले बनाये गए आरोपी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अब तक तो सत्ता और विपक्ष के आधा दर्जन विधायक बीते 10 सालों में सदन में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान हेतु कानून लाने की दर्जनों बार वकालत कर चुके हैं जिसके बाद वर्ष 2022 में 9 दिसंबर को झारखंड सरकार ने एक योजना पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना तो लागू कर दी थी लेकिन यह केवल फाईलों में ही सिमट कर रह गई. एक ओर जहां राज्य में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं वहीं पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना-2022 वित्त विभाग में लंबित बताई जा रही है. ऐसे में ऐसोसिएशन इस मामले पर पुनः सदन में चर्चा के लिए प्रयासरत है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : डीएलएसए ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर नेत्रहीन मुक बधिर विद्यालय में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

दो दिन पहले ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, बंगाल प्रभारी अरूप मजूमदार, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जयसवाल बंटी और प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह ने झरिया विधायक रागिनी सिंह को भी सत्र में इस योजना पर प्रश्न उठाने का निवेदन किया था. ऐसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह ने AISMJWA के अलावा तमाम प्रेस क्लबों के सभी पदाधिकारियों से भी निवेदन किया है कि आप भी इस दिशा में आगे आएं तभी झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होगा. श्री सिंह ने कहा है कि यह झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश में लागू होने वाली योजना है जिस पर संसद में सत्ता और विपक्ष दोनों ही अक्सर खामोश रहे हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर