Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बीआईटी सिंदरी के दी आर्ट्स क्लब ने सृजन’25, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में भाग लिया, जो 31 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक आयोजित हुआ. विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्लब ने कई शीर्ष स्थान हासिल किए. 31 जनवरी को आयोजित मोनोएक्ट (एकाभिनय) प्रतियोगिता में शोभा मुखर्जी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिससे नाट्य श्रेणी में क्लब की मजबूत उपस्थिति दर्ज हुई. 1 फरवरी को क्लब ने साहित्यिक और रंगमंचीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. रोमा राज ने पोएट्री स्लैम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. जहाँ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना क्षेत्र के जोरियादी गांव निवासी शमशान सिंह सरदार 35 वर्षीय की सोमवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई. वह जोरियादी गांव के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक गांव में मजदूरी करता था और उसका एक छोटा बच्चा है. घटना के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने सोमवार को गुड़ाबांदा थाना का निरीक्षण किया. थाना में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उन्होंने लंबित केस फाइलों को देखा. थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की जानकारी ली. थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो को लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा. थाना में मौजूद सुविधाओं और कमियों की जानकारी ली. विगत दिनों मुढ़ाठाकरा में अपराधियों द्वारा पिस्टल दिखाकर रंगदारी लेने के मामले का त्वरित खुलासा करने और आरोपियों को हिरासत में लेने…
जिला परिषद कार्यालय में हुआ स्वागत, हाउसिंग बोर्ड के भू परिसंपदाओं का किया निरीक्षण फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान के जमशेदपुर आगमन पर स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष के अनुरोध पर अध्यक्ष के द्वारा गोविंदपुर में हाउसिंग बोर्ड के खाली पड़े भू परिसंपदाओं का निरीक्षण किया गयासर्वप्रथम गोविंदपुरा आगमन पर जिला परिषद सदस्य डॉक्टर परितोष के द्वारा पुष्प कुछ एवं अंग वस्त्र देकर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया एवं उनके द्वारा असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण भी किया गया. इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष से खाली पड़े भू परीसंपदाओं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिन्दरी बिरसा परिसर में देर रात तक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की एक अहम बैठक अशोक महतो की अध्यक्षता में और गौतम प्रसाद के संचालन में संपन्न हुई. इस दौरान दो मुद्दों पर गहन विचार विमर्श हुआ. पहला मुद्दा शोषित पीड़ितों के मसीहा और दार्शनिक ए के राय की प्रतिमा सिन्दरी मे स्थापित किया जाय. संयुक्त संघर्ष मोर्चा के साथियों ने राय साहब के प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया, जिसके लिए ट्रस्ट का गठन किया गया, जिसका नामकरण हुआ ” ए के राय स्मारक समिति” सिन्दरी, धनबाद, झारखंड. इस ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो, तथा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टुइलाडूंगरी में पिछले दिनों मधुसूदन जोशी के निवास पर हुई चोरी की घटना की जानकारी लेने जनता दल (यूनाइटेड) जमशेदपुर महानगर के वरिष्ठ नेता सुबोध श्रीवास्तव उनके आवास पहुंचे. श्रीवास्तव ने जोशी और उनके परिजनों से मुलाकात कर चोरी की वारदात की पूरी जानकारी प्राप्त की. साथ ही गोलमुरी थाना प्रभारी को स्थल पर बुलाकर चोरी की घटना में हो रही प्रशासनिक कारवाई की उद्दतन जानकारी ली. श्रीवास्तव ने गोलमुरी पुलिस से जांच में तेजी लाकर जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन करने और इस घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने व चोरी हुए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी, शैलेश कुमार प्रियदर्शी और सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, अप्पू कौशिक के द्वारा सिद्धों कान्हो-सह-सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया. इस दौरान पुस्तकालय में उपलब्ध किताबों की स्थिति का अवलोकन किया गया. इसके साथ ही पुस्तकालय में बच्चों की उपस्थिति और उनकी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उचित निर्देश दिए गए. उपायुक्त के निर्देश के आलोक में आज जिला परिवहन पदाधिकारी और सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा के द्वारा सिद्धो कान्हो-सह-सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय में यूपीएससी परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, डॉ पवन कुमार ने शहर के विभिन्न होटल एवं रेस्तरां का निरीक्षण किया. यह जाँच खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अधीन बनाए गए मानदंडों के अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए की गयी. जाँच के क्रम में मे मीर दा ढाबा, बोरों स्थित रेड चिली और द ग्रिल सिस्टर, निखर लॉज, निखर होटल, होटल गैली इंटरनेशनल, मधुबन भेजी रेस्त्रां, seventh हेवन, होटल राधिका एवं पंजाबी रसोई सहित कुल दस होटलों एवं रेस्तरां का विधिवत निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इन…
खलारी अंतर्गत चुरी माइंस के सामने सीआईएसएफ कैंप के सामने दहशत फैलाने के इरादे से गोली चली. घटना सोमवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे की बतायी जाती है. 3 पल्सर बाइक से आए अज्ञात अपराधियों नें घटना को अंजाम दिया. इस घटना में सीसीएल कर्मी प्रदीप साव घायल हो गया. गोली प्रदीप साव के पैर में लगी है. उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, सीआईएसएफ कैंप के सामने पूरी घटना घटी, लेकिन सीआईएसएफ की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया. घटना की जानकारी खलारी थाना को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरु…
पिछले एक सप्ताह में प्राप्त हुए 744 शिकायत, 587 का किया गया निष्पादन जिलेवासी टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर पेयजल सम्बन्धी समस्याओं का समाधान पायें : उपायुक्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. राज्य सरकार द्वारा पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए झार जल पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिलावासी भी दिए गए फोन नंबर, टोल फ्री नंबर या ईमेल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आम नागरिकों द्वारा चापाकल मरम्मती समेत लघु जलापूर्ति योजना, वृहद जलापूर्ति योजना, जल गुणवत्ता व स्वच्छता से सम्बंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रातः 8 बजे से संध्या 8 बजे तक…
