Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. वसंत पंचमी के अवसर पर तुलसी भवन प्रांगण में वार्षिक “सरस्वती पूजा” आयोजित किया गया. इस अवसर पर पुरोहित पंडित सुजीत द्विवेदी (सोनारी) ने पुरे विधि विधान के साथ पूजा सम्पन्न करवाया. पूजा में संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा जजमान रहे. मौके पर संस्थान के मुखपत्र ‘तुलसी प्रभा’ का नवीन अंक को माँ सरस्वती के चरणों में अर्पित करने के उपरान्त संस्थान के न्यासी द्वय सर्वश्री अरुण कुमार तिवारी, मुरलीधर केडिया, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, कोषाध्यक्ष विमल जालान एवं मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने संयुक्त रुप…
नई दिल्ली से मनप्रीत सिंह खालसा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह सरना और मनजीत सिंह जीके के आह्वान पर “सिख-नीति” की पुनः सृजना के लिए विशेष विचार गोष्ठी हुई. कीर्ति नगर के इनवाइटी बैंकट हॉल में हुई इस बैठक में पंथ दर्दियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस मौके पर संगतों ने हाथ उठाकर पंथ की अस्तित्व और मूल विचारधारा को बचाने के लिए पंथ के दोषियों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया. आयोजकों ने सिख दर्शन को विपरीत परिस्थितियों से बचाने और पारंपरिक ‘सिख-नीति’ की स्थायिता तथा चेतना पर विचार व्यक्त किए. दिल्ली के…
नई दिल्ली से मनप्रीत सिंह खालसा बीबी रंजीत कौर फिर से रामगड़ीया को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन बन गई हैं. बैंक के सदस्यों की भरी बैठक में रामगड़ीया बोर्ड एवं अन्य सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से बीबी रणजीत कौर का नाम प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया. बड़ी संख्या में लोगों के समर्थन के कारण बीबी रणजीत कौर को निर्विरोध रामगड़ीया बैंक का अध्यक्ष चुना गया. उपस्थित सदस्यों ने बीबीजी को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी. अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बीबी रणजीत कौर ने सदस्यों को धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोइंट्रोलोजी, हैदराबाद के अध्यक्ष डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी को पद्म विभूषण से समादृत किये जाने पर बधाई दी. गौरतलब है कि इस साल भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. रेड्डी को देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण दिये जाने की घोषणा की थी. डॉ. रेड्डी उन सात लोगों में शामिल हैं, जिन्हें इस बार देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा हुई है. डॉ. रेड्डी को एंडोस्कोपिक प्रक्रियाओं के विकास में उनके योगदान के लिए जाना…
180 से अधिक लोगों ने लिया शिविर का लाभ फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर एग्रिको स्थित कैम्प कार्यालय में 5 दिवसीय निशुल्क आधार कार्ड सुधार एवं निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ. शिविर के पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़ ने शिविर को सफलता प्रदान किया. इस दौरान 180 से अधिक लोगों ने अपने आधार कार्ड का पंजीयन कराया और जरूरी सुधार करवाए. सुबह से ही लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे और धैर्यपूर्वक…
वृंदावन से पधार रहे कथा व्यास पूज्य आचार्य राजेन्द्र जी महाराज वाचेंगे श्रीराम कथा जमशेदपुर के एक लाख घरों में आमंत्रण पत्र देकर लोगों को आमंत्रित करने में जुटे सूर्य मंदिर समिति के सदस्य, राम काज के लिए 10 रुपये के आर्थिक सहयोग का आह्वान सूर्य मंदिर समिति के उपाध्यक्ष बनाये गए सुशांतो पांडा, बोलटू सरकार मंत्री एवं अमरजीत सिंह राजा सह कोषाध्यक्ष फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सूर्य मंदिर समिति के कार्यकारणी की एक विशेष बैठक सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम के प्रांगण में सोमवार को सम्पन्न हुई. सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के वार रूम में आकर प्रयागराज क्षेत्र से चलाई जा रही नियमित एवं विशेष गाड़ियों के परिचालन से संबंधित पूर्ण जानकारी प्राप्त की. उन्होंने प्रयाग क्षेत्र के सभी स्टेशनों एवं सर्कुलेटिंग एरिया में उपलब्ध यात्री सुविधाओं के कुशल प्रबंधन करने संबंधी निर्देश सभी स्टेशन प्रबंधकों को दिए. साथ ही वार रूम में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रयागराज क्षेत्र में लगाए गए सभी 1200 कैमरे के फीड की बारी-बारी से जांच करते रहें और आवश्यकतानुसार जरूरी कार्रवाई करें ताकि प्रयाग क्षेत्र में संगम स्नान के लिए आने वाले यात्रियों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. हर एरिया में चोरी की घटना हो रही है और चोरों का आतंक है. पहले टेल्को, गोविंदपुर, मानगो में चोरी हुई. अब बिरसानगर में भी चोरी हो गयी है. इससे पुलिस की नाक में दम हो गया है. जानकारी के अनुसार बिरसानगर थानांतर्गत मोहरदा स्थित माया हेरिटेज के ड्यूप्लेक्स नंबर 57 के रहने वाले रोहित कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चांदी के गहने, कपड़े और करीब 10 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. चोरी करने वाले नकाबपोश चोर की…
Lफतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में एक बार फिर बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. चोरों ने रविवार देर रात मानगो के सुंदरवन फेस-2 में तीन घरों में सेंधमारी कर लाखों रुपये नकद और गहने चुरा लिए सबसे अधिक नुकसान डॉ. शाहिद अनवर के घर में हुआ. जहां से चोर पांच लाख रुपये नकद और 25 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए. शाहिद अनवर परसुडीह स्थित सदर अस्पताल में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी डॉ. दरखशां अंजुम, एमजीएम मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और शहर की मशहूर गाइनेकोलॉजिस्ट हैं. इसके अलावा, चोरों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सीपी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया. प्रातः से ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्यालय के महासचिव परमानंद कौशल ने पंडित के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूजन कार्य को संपन्न करवाया. प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने यजमान के रूप में विधि विधान के साथ पूजन कार्य किया. विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहां की माता सरस्वती विद्या, कला की देवी है. आज के वर्तमान और भविष्य को तैयार करने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य को तैयार करने में माता सरस्वती…
