Author: फतेह लाइव • डेस्क
जनहित के कई मुद्दों पर त्वरित समाधान की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू लगातार प्रयासरत है. बुधवार को उन्होंने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी के संग बैठक की और क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की. एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में विधायक पूर्णिमा साहू ने जलापूर्ति, सीवरेज, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों के लिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने समाजवादी राजेंद्र सिंह की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है और उन्होंने कहा कि उनके असमय निधन से समाजवादी विचारधारा को भारी क्षति पहुंची है अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार राजेंद्र सिंह हमेशा अपनी जुझारू प्रकृति के कारण एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए थे. वे प्रगतिशील विचार के थे और हमेशा वंचित समाज के अधिकार हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे. समाजवादी सोच वाली पार्टियों के साथ मजबूती से डटे रहे और राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर उन्होंने चुनाव भी लड़ा. उन्होंने…
टेल्को सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में बारहवीं (खुली) दिव्यांग बच्चों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर फतेह लाइव, रिपोर्टर. हरेक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 9 फरवरी 2025 को अभया बनर्जी फाउंडेशन की ओर से जमशेदपुर के टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में बारहवीं (खुली) दिव्यांग बच्चों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन होने जा रहा है. इस बाबत बुधवार को साकची कार्यालय में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभया बनर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर जौहर बनर्जी ने शहर के दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित होने वाले वार्षिक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को रेलवे बोर्ड के वार रूम में पहुंचकर सभी ट्रेनों के अपडेट की जानकारी ली. उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया की स्थिति पर नजर रखें और योजना एवं आवश्यकतानुसार प्रयागराज से गाड़ियों का परिचालन करें. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ, सतीश कुमार ने भी दिन भर वार रूम से गाड़ियों की मॉनिटरिंग की. प्रयागराज के लिए चलने वाली सभी गाड़ियों को उच्च प्राथमिकता पर चलाने का निर्देश दिया.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोविंदपुर सहित 24 पंचायत में विगत 2 दिन जलापूर्ति नहीं होने से त्राहिमाम है. लगभग 2 लाख की आबादी प्रभावित है. इस संबंध में जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष ने कहा कि गोविंदपुर जलापूर्ति योजना भगवान भरोसे चल रही है. सैकड़ों आंदोलन एवं समय समय पर जिले के वरीय पदाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस है. विभागीय पदाधिकारी को योजना से कोई लेना देना नहीं है, अगर ऐसी स्थिति रही तो आने वाले दिनों में जिले के अन्य जलापूर्ति योजना जैसा हाल हो जाएगा और ये योजना बंद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी रवि साहसवाल ने अपनी सामाजिक सेवा की भावना को एक बार फिर साबित किया. हाल ही में एक ऑटो चालक की असमय मृत्यु हो जाने के कारण उसके परिवार पर आर्थिक संकट आ गया था. इस कठिन समय में जयसवाल ने मानवता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की. उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह जरूरतमंदों की सहायता करे विशेष रूप से तब जब कोई परिवार अपने कमाने वाले सदस्य को खो देता है. इस मदद से मृतक के परिवार को कुछ हद तक…
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर उच्च शिक्षा पुरस्कार योजना का भी हुआ ऐलान झारखंड कैबिनेट, हेमंत सोरेन, जीएसटी वृद्धि, उच्च शिक्षा पुरस्कार योजना फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड राज्य की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. 29 जनवरी को हुई बैठक में कुल 6 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिनमें से सबसे अहम था नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा किए गए कार्यों पर जीएसटी दर में वृद्धि का निर्णय. अब नगर विकास कार्यों में भुगतान के लिए 12% की बजाय 18% जीएसटी लगाया जाएगा, जो…
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से विधायक ने किया आग्रह सरयू राय, एमजीएम अस्पताल, जल आपूर्ति, पर्यावरण स्वीकृति फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से मुलाकात की और एमजीएम अस्पताल के लिए जल आपूर्ति को लेकर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि नये एमजीएम अस्पताल भवन में भूमिगत जल का उपयोग न किया जाए, क्योंकि इससे आसपास के इलाकों में चापाकल सूख जाएंगे और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि बोरिंग करना पर्यावरण स्वीकृति के प्रावधानों के खिलाफ है. सरयू…
भाजपा जुगसलाई मंडल द्वारा सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी, जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल महामंत्री पिंटू शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. इस अभियान में सदस्यता प्रभारी चंद्रशेखर दास, सह प्रभारी गुरजिंदर सिंह, पिंटू सैनी, मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पाठक, मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल शर्मा, वरिष्ठ नेता उपेंद्र चटर्जी, सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना), किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि शंकर तिवारी सहित…
नए आधार कार्ड बनाने के साथ कर सकेंगे जरूरी सुधार, एग्रिको स्थित कैम्प कार्यालय पर लगेगा कैम्प फतेह लाइव, रिपोर्टर. आधार कार्ड आज नागरिकों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है. बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए इसकी जरूरत हर व्यक्ति को पड़ती है. लेकिन, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. नागरिकों की इस परेशानी को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के अधिकारियों से वार्ता कर…
