WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : राष्ट्रहित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : अमरप्रीत सिंह काले

SHARE:

भाजपा जुगसलाई मंडल द्वारा सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी, जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल महामंत्री पिंटू शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अभियान में सदस्यता प्रभारी चंद्रशेखर दास, सह प्रभारी गुरजिंदर सिंह, पिंटू सैनी, मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पाठक, मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल शर्मा, वरिष्ठ नेता उपेंद्र चटर्जी, सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना), किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि शंकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे.

सदस्यता अभियान के तहत शंकर राम, बंटी सिंह, जितेंद्र साहू, शालिनी, बृजमोहन साहू और प्रदीप पांडे सहित सैकड़ों नए सदस्यों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की.

अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर कहा, “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है. हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर देश के समग्र विकास में भागीदार बनाना है.”

इस अभियान के माध्यम से भाजपा ने अपनी संगठनात्मक शक्ति को और सशक्त किया तथा नए सदस्यों को पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर