WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 9 फरवरी को अभया बनर्जी फाउंडेशन की प्रतियोगिता टेल्को में

SHARE:

टेल्को सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में बारहवीं (खुली) दिव्यांग बच्चों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

हरेक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 9 फरवरी 2025 को अभया बनर्जी फाउंडेशन की ओर से जमशेदपुर के टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में बारहवीं (खुली) दिव्यांग बच्चों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन होने जा रहा है. इस बाबत बुधवार को साकची कार्यालय में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभया बनर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर जौहर बनर्जी ने शहर के दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित होने वाले वार्षिक खेलकूद की तैयारी की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जमशेदपुर शहर में स्थित दिव्यांग बच्चों के संचालित लगभग 10 विद्यालयों के लगभग 120 प्रतिभागी छात्र-छात्रा भाग लेंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उनके लिए आयोजन समिति की ओर से कुल 28 स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें ट्रैक इवेंट के अलावा मैदानी खेलकूद की स्पर्धाएं भी होगी. आयोजन की सुविधा के लिए दिव्यांग बच्चों के कुल चार श्रेणी में बांटा गया है. इसके अलावा बालक और बालिका वर्ग हेतु दो आयु वर्ग बनाए गए हैं. पहला 15 वर्ष से कम आयु वर्ग और दुसरा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन 8:30 से प्रारंभ होकर अपराहन साढे तीन बजे तक चलेगी. प्रतियोगिता के दौरान विजयी प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से मेडल के अलावा प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए जाएंगे. शेष प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं सांत्वना उपहार दिया जाना है.

प्रतियोगिता का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि अजितेश मोगा प्लांट मैनेजर, टाटा कमिन्स प्राइवेट लिमिटेड के कर कमलों से होना सुनिश्चित है. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए 20 तकनीकी अधिकारियों के दल का नेतृत्व खेल विशेषज्ञ सुबोल चटर्जी और श्याम कुमार शर्मा करेंगे.

इस प्रतियोगिता में शहर के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ी के भी भाग ले रहे हैं. इसके अतिरिक्त दूसरे जिलों के कुछ खिलाड़ी अपनी सहभागिता के लिए आ रहे हैं. आज खेल आयोजन समिति की बैठक के दौरान मुख्य रूप से अभया बनर्जी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर जोहर बनर्जी, द टैगोर सोसाइटी जमशेदपुर के जनरल सेक्रेटरी आशीष चौधरी, खेल विशेषज्ञ श्याम कुमार शर्मा और सुबोल चटर्जी ने संबोधित किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुबोल चटर्जी ने दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर