Author: फतेह लाइव • डेस्क
सड़क सुरक्षा, गिरिडीह, क्रिकेट मैच, जागरूकता फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत सर्कस मैदान में एक विशेष क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इस मैच का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना था. यह मैच खोरीमहुआ और गिरिडीह पुलिस के बीच खेला गया, जिसमें गिरिडीह पुलिस ने जीत हासिल की. कार्यक्रम के दौरान, सभी दर्शकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई. गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार,…
पीके शर्मा ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की महत्ता समझाई गणतंत्र दिवस, मुरली कॉलेज, देशभक्ति, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी फतेह लाइव, रिपोर्टर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुरली पारामेडिकल एवं रिसर्च कॉलेज, जमशेदपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुरली ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के ग्रुप डायरेक्टर पीके शर्मा ने विधिवत ध्वजारोहण किया. कार्यक्रम में श्री शर्मा ने स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों से गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और भारतीय संविधान की महत्ता पर जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य, संगीत और देशभक्ति गीतों का प्रदर्शन…
सिविल डिफेंस और रेलवे अधिकारियों द्वारा गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया गणतंत्र दिवस, टाटानगर रेलवे, ध्वजारोहण, सिविल डिफेंस फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक सिंघल ने इलेक्ट्रॉनिक बटन दबाकर तिरंगे को फहराया. इस अवसर पर स्टेशन निदेशक सुनील कुमार और सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार भी उपस्थित थे. सिविल डिफेंस जवानों ने ध्वजारोहण के बाद एक शानदार परेड मार्च किया, जिसका नेतृत्व शंकर प्रसाद ने किया. इसके बाद, आरपीएफ और सिविल डिफेंस के जवानों ने राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी…
प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई स्थानों पर राष्ट्र ध्वज फहराया फतेह लाइव, रिपोर्टर. राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शहर के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्र ध्वज फहराया. इस दौरान उन्होंने स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन बागबेड़ा, लाल बिल्डिंग, भारत सेवाश्रम प्रणवानंद आवासीय विद्यालय सोनारी, जूनियर ब्लॉक बी.एस.एस प्रणव चिल्ड्रेन वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल, भक्तीनगर सामुदायिक भवन बर्मामाइंस, भक्तीनगर बर्मामाइंस, तिनप्लेट खालसा मध्य विद्यालय, सीनियर सिटीजन कमेटी बारीडीह पार्क, लोक सेवा एकता संघ बागुनहातु, श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा भालूबासा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराया.…
नमन परिवार ने मनाया गणतंत्र दिवस फतेह लाइव, रिपोर्टर. गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज साकची कालीमाटी रोड स्थित ‘नमन’ कार्यालय में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में शहर की प्रतिष्ठित संस्थाओं, संगठनों और गुरुद्वारों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवाओं की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया. अपने संबोधन में अमरप्रीत सिंह काले ने नशामुक्ति के महत्व पर जोर दिया…
गणतंत्र दिवस, हमारे आधारभूत मूल्यों और सिद्धांतों को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है : दिनेश कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर. रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने शहर के आठ स्थानों पर झंडोतोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस, हमारे आधारभूत मूल्यों और सिद्धांतों को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने लोगों को संवैधानिक अधिकार और कर्तव्यों का बोध कराया और कहा कि हम सिर्फ अपने अधिकारी की चिंता नहीं करनी चाहिए हमे कर्तव्यों का पालन भी करना चाहिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी रह चुके कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ संस्था के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने जमशेदपुर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर ध्वजारोहण किया. साथ ही, राष्ट्र गान और वंदे मातरम का सामूहिक रूप से गायन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की सलामी दी. प्रमुख रूप से बिरसानगर जोन न. 3, बारीडीह मुखी बस्ती, विद्यापतिनगर, न्यू केबुल टाऊन, सी टाइप और गोलमुरी स्थित प्रतिष्ठान क्वेस्ट रिजेंसी में ध्वजारोहण किया गया. साथ ही, कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ संस्था के कार्यालय परिसर में भी सदस्यों ने एकजुट होकर झंडोत्तोलन किया और गणतंत्र दिवस…
राज्यवासियों एवं जिलावासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं फतेह लाइव, रिपोर्टर. उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (नगर), प्रोबेश्नर आईपीएस तथा प्रशासन-पुलिस के अन्य पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में जिलेवासी समारोह में हुए शामिल उपायुक्त ने आवासीय कार्यालय, समाहरणालय एवं रेड क्रॉस भवन, वरीय पुलिस अधीक्षक ने एसएसपी कार्यालय, आवासीय कार्यालय एवं पुलिस लाइन, परियोजना निदेशक ने आईटीडीए कार्यालय, एसडीओ धालभूम ने अनुमंडल कार्यालय धालभूम, एसडीओ घाटशिला ने अनुमंडल कार्यालय घाटशिला में किया झंडोतोलन* *सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यालय प्रधान द्वारा झंडोतोलन कर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा व्यवहार न्यायालय कैम्पस में 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार मिश्रा , डालसा सचिव राजेन्द्र प्रसाद सहित सिविल कोर्ट जमशेदपुर के सभी न्यायिक पदाधिकारी, लीगल डिफेंस कौंसिल के सभी मेंबर, कोर्ट के स्टाफ, पैनल लॉयर्स, पीएलवी आदि मौजूद रहे. इस दौरान अपने संबोधन में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि आने वाले चुनाव में 18 वर्ष के ऊपर आयु वाले सभी युवाएं चुनाव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गिट्टी मशीन एरिया के मुख्य सड़क पर भारी वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत हो गयी. दोनों मृतक गोविंदपुर के सुंदरहातू के रहने वाले दुर्गा बिरुआ और दासो सांडिल है. बताया जाता है कि सुंदरहातू निवासी दोनों युवक मजदूरी कर अपने घर जा रहे थे. इसी बीच गिट्टी मशीन चौक के पास वे लोग भारी वाहन की चपेट में आ गये. बताया जाता है कि गाड़ी ने धक्का मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला.जब तक लोग जुटते तब तक गाड़ी लापता हो चुकी थी.…
