Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नवनिर्मित जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय का नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित हुआ. नवनिर्मित भवन का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के कर कमलों से एवं बन्ना गुप्ता पूर्व मंत्री झारखंड सरकार डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू पूर्व सांसद राज्यसभा के गरिमामयी उपस्थिति में शिलापट्ट अनावरण तथा फीता काटकर सम्पूर्ण विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ. कांग्रेस कार्यालय के सभागार में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भव्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार को श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया. यह आयोजन श्री श्याम सेवा समिति द्वारा किया गया. सत्यनारायण मंदिर, बिष्टुपुर में आयोजित इस आयोजन के तहत संध्या काल में निशान यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए. राय ने घोषणा की कि नवनिर्मित खाटू श्याम जी मंदिर के बाहर अपनी विधायक निधि से भव्य तोरण द्वार का निर्माण करवाएंगे. इस घोषणा से मंदिर समिति के सदस्य बेहद प्रफुल्लित दिखे और राय का आभार जताया. राय ने बताया कि जमशेदपुर शहर में खाटू श्याम जी का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में चोरी की चार बाइक के साथ तीन किशोरों को पकड़ा गया. शनिवार को इन किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा गया. डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले दो महीनों से सीतारामडेरा और आसपास के इलाकों में बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही थी. इसे रोकने के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार सीतारामडेरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम ने लगातार छापेमारी करते…
महज दो सालों में सीजीपीसी ने किया शिक्षा और स्वास्थ का सपना साकार विकास और कौमी एकता को समर्पित सीजीपीसी की भगवान सिंह कमिटी ने पूरे किये अपने कार्यकाल के सुनहरे दो साल “मनुख्ता दी सेवा सोसाइटी” ने “गुरु रामदास भलाई केंद्र” और सिख विजडम अकादमी को किया संगत को समर्पित फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व में महज दो सालों में सीजीपीसी ने कटिबद्धता को क्रियान्वित करते हुए शिक्षा और स्वास्थ का महत्वाकांक्षी सपना साकार कर संगत को समर्पित किया है. शनिवार को विश्व प्रसिद्ध संस्था “मनुख्ता दी सेवा सोसाइटी” के संचालक सरदार गुरप्रीत सिंह ने दोनों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरयू राय विधायक जमशेदपुर (ईस्ट) के द्वारा दिनांक 22.11.2022 को एक परिवाद पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था जिसमें अभियुक्त सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह को बनाया गया। सरयू राय के द्वारा दोनों के विरुद्ध यह आरोप लगाया गया था कि इन लोगों ने फेसबुक में “इनके विरुद्ध यह लिखा गया था कि खाद्य आपूर्ति विभाग में किए गए घोटाले के पैसे से बना भ्रष्टाचार का Rai’s Villa विधायक दूसरों के घरों की तस्वीर ले के उस पर जांच के लिए चिठ्ठी लिखते है…
लोगों को ठंड से मिली राहत, विधायक पूर्णिमा साहू भी हुई शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से शुक्रवार को भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत प्रीतम पार्क, पटेल नगर स्थित मैदान में वृहद कंबल और साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भाजपा नेता सह समाजसेवी टुनटुन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने समाजसेवा की एक नई मिसाल पेश की. नारी शक्ति समिति और दुर्गापूजा कमिटी के सहयोग से क्षेत्र के 800 जरूरतमंदों को कंबल और 500 महिलाओं को साड़ी प्रदान की गई. कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जरूरतमंदों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना अंतर्गत वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय के समीप से मंगलवार के दिन प्रातः 9:30 बजे दिनदहाड़े मानगो कृष्णा नगर के रहने वाले सुरेंद्र गिरी की सवारी टेंपो चोरी हो गई. तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिसिया कार्रवाई नहीं हो पाने के बाद सुरेंद्र गिरी ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी दिया. जानकारी मिलते ही विकास सिंह सुरेंद्र गिरी की आवास में जाकर मामले की जानकारी लिया. सुरेंद्र गिरी ने बताया की प्रतिदिन वह सुबह सवारी लेकर साकची जाया करते थे. उनके मोहल्ले में पानी की घोर किल्लत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बरसोल थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री बस से पुलिस ने 8 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रहा है. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से पश्चिम बंगाल जाने वाली एक यात्री बस में गांजे का खेप जा रहा है. उसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की, हालांकि, बस के चालक को इसकी भनक लग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड वासी एकता मंच के मुख्य संयोजक आस्तिक महतो व संयोजक सह सांसद विद्युत वरण महतो ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि आगामी 21 जनवरी (मंगलवार) को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में विराट टुसू मेला का आयोजन किया जाएगा. इस वर्ष भी मेला में टुसू प्रतिमा व चौड़ल लेकर आने वाले प्रतिभागियों को अलग अलग श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही बुढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवालों को भी नकद इनाम दिए जाएंगे. सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा. पुरस्कार के मद में सांत्वना पुरस्कार छोड़कर तीन श्रेणियों (टुसु, चौड़ल…
भव्य श्रृंगार व पूजन का आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर समिति, इस्ट प्लांट बस्ती की प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ दोमुहानी के लिए कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए. दोमुहानी से कलश में जल भर कर महिलाएं मंदिर आई जहां पुरोहित द्वारा संकल्प कराया गया. दोमुहानी से लाए गए जल से मां काली का स्नान कराने के साथ ही पुरोहितों द्वारा मां का भव्य श्रृंगार के पश्चात विधि विधान से पूजा किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं…
