Jamshedpur : चोरी की चार बाइक के साथ तीन किशोर पकड़ाए

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में चोरी की चार बाइक के साथ तीन किशोरों को पकड़ा गया. शनिवार को इन किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा गया. डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले दो महीनों से सीतारामडेरा और आसपास के इलाकों में बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही थी.

इसे रोकने के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार सीतारामडेरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए 17 जनवरी को पुराने सीतारामडेरा के शिव मंदिर के पास से तीन किशोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में किशोरों ने 15 बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। हालांकि, फिलहाल केवल चार बाइक बरामद की जा सकी हैं, और बाकी की तलाश जारी है. डीएसपी ने बताया कि ये किशोर नशे की लत के चलते बाइक चोरी करते थे। पुलिस ने दिसंबर महीने में भी सात अन्य मामलों में सफलता हासिल की है. फिलहाल तीनों किशोरों को न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें