Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : सड़क सुरक्षा समिति व स्वास्थ्य विभाग का रक्तदान शिविर आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को समाहरणालय प्रांगण में सड़क सुरक्षा समिति और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य है लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियम, हेलमेट का उपयोग, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के संबंध में जागरूक करना. साथ ही बताया गया कि रक्तदान महादान है, इससे हम किसी का जीवन बचा सकते हैं. हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करना चाहिए. इस दौरान उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि दुर्घटना की वजह से घायल या बीमारी की वजह से रक्त की कमी से जूझ रहे व्यक्ति को रक्त मिलने से उस व्यक्ति का जीवन बच पाता है. साथ ही सभी से रक्तदान करने की अपील की और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने को कहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग गेम्स के लिए डिमना रोड के नील अमृत त्रिपाठी चयनित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि गिरिडीह जिले में खून की कमी से किसी की मौत न हो, जिला प्रशासन इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में समय-समय पर जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक संख्या में रक्त का संग्रह किया जाय और जरूरतमंद लोगों को सही समय पर रक्त उपलब्ध कराया जाय. इसके लिए उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मियों/रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों और अन्य संबंधित कर्मियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आगे भी गिरिडीह जिला प्रशासन रक्तदान को लेकर निरंतर बेहतर कार्य करता रहेगा ताकि जिले में रक्त की कमी न हो पाए. ऐसे में उपायुक्त ने जिलेवासियों से जरूरतमंदों के काम आने के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आने की भी अपील की. इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियम के संबंध में जागरूक करने हेतु हेलमेट का वितरण किया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर