Jamshedpur : बरसोल पुलिस ने यात्री बस से जब्त किया गांजा, कंडक्टर गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बरसोल थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री बस से पुलिस ने 8 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रहा है.

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से पश्चिम बंगाल जाने वाली एक यात्री बस में गांजे का खेप जा रहा है. उसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की, हालांकि, बस के चालक को इसकी भनक लग गयी. उसने कच्चे रास्ते से बस को ले जाने का प्रयास किया, मगर पुलिस की सक्रियता से बरसोल थाना क्षेत्र में यात्री बस को घर दबोचा गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तलाशी लेने पर उसमें से 8 किलो गांजा बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि बस के कंडक्टर के मिली भगत से ही गांजा का कारोबार चल रहा था. कंडक्टर जयंत दास को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि नशा के।खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. वहीं पड़ोसी जिला सरायकेला के आदित्यपुर से ब्राउनशुगर का कारोबार समाप्त होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुलिस भी इसी प्रयास में है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जमशेदपुर में भी स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है. जल्द ही जमशेदपुर भी नशा मुक्त जिला होगा इसके लिए सभी को आगे आने की जरूरत है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें