Author: फतेह लाइव • डेस्क
स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा, अपने अंदर के विवेकानंद को निखारने की ज़रूरत : काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. युवाओं के प्रेरणा स्रोत युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर “नमन” के तत्वावधान में एक भव्य आयोजन साकची मुख्य गोलचक्कर पर हुआ। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य, बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ बेहद सतर्क दिख रहा उसी क्रम में शनिवार को आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची और आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा गाड़ी संख्या 18640 एक्सप्रेस की रांची स्टेशन पर जांच की गई। जांच के दौरान देखा गया कि एक व्यक्ति कोच नंबर S/2 में बर्थ नंबर 74 पर बैठा था, उसके पास एक नीले रंग का ट्रॉली बैग था। संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को रोका गया और उसके बैग की जांच की गई। जांच के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 08 शराब की बोतलें बरामद हुईंl…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राँची मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर टिकट की अवैध कालाबाजारी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. उसी क्रम में रविवार को रेलवे ई-टिकटों की अवैध दलाली के संबंध में मिले “प्रबल” डेटा इनपुट के आधार पर सीआईबी रांची और आरपीएफ लोहरदगा निरीक्षक अरविंद कुमार की एक संयुक्त टीम द्वारा एएसआई संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय थाना चान्हो को सूचित कर “मदनी नेट वर्ल्ड” नामक दुकान पर छापेमारी की गई। यह दुकान हनहाट रोड, मदरसा चौक, पीएस-चान्हो, जिला-रांची में स्थित है। दुकान में मौजूद व्यक्ति ने खुद को दुकान का मालिक गाजी सलाहुद्दीन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा मानगो पुल के समीप स्थित गाँधी घाट में “वार्षिक वनभोज सह परिवार एकत्रिकरण” संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अतिथि के रुप में डाॅ ० अंगद तिवारी एवं श्री शिवपूजन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आगन्तुकों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें याद किया गया। जलपान के पश्चात काव्य पाठ, गीत संगीत के साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। खेलकूद में बच्चे, महिलाएं, विभिन्न आयुवर्ग के पुरुष न केवल सम्मिलित हुए, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की एवं…
मात्र 39 साल की आयु में स्वामी जी ने सनातन के लिए असाधारण कार्य किये फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद का नाम लेने मात्र से ही एक सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आज भारत स्वावलंबी हुआ है तो स्वामी जी के उपदेशों पर अमल करने के कारण ही ऐसा हो पाया है. दरअसल, भारत के विकास के मूल में स्वामी जी का आधार है. उन्होंने 39 वर्ष की आयु में देश और विदेश में सनातन धर्म को प्रतिष्ठित करने के लिए जो कार्य किया, वह असाधारण है. वह स्वामी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय संस्कृति के पुरोधा, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के अवसर पर श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति, टेल्को जमशेदपुर के सदस्यों ने टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर टेल्को चित्रगुप्त समिति के संजय कुमार दास अरविंद कुमार श्रीवास्तव, एसके श्रीवास्तव, पंकज सिनहा, कुमार आर्यन, राजीव श्रीवास्तव समेत दर्जनों स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे जादूगोड़ा में मकर संक्रांति को अब बस दो ही दिन शेष हैं. झारखण्ड के जनजातीय समुदाय के बीच बड़ी धूमधाम से मनाये जाने वाले इस पर्व को लेकर लोगों के बीच उत्साह चरम पर है. 14 जनवरी से शुरू होने वाला ये मकर पर्व अगले 15 दिनों तक चलेगा इस दौरान बाज़ार के किसी भी प्रतिष्ठान में कोई भी श्रमिक दिखाई नहीं देगा. सभी लोग पीठा खाकर मकर पर्व की खुमारी में मस्त रहेंगे. मकर पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जादूगोड़ा के साप्ताहिक बाज़ार में बांस के बने टोकरी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर बाबा तिलका माझी के 275वी जयंती को समर्पित महारक्तदान शिविर एवं दो दिवसीय झारखंड क्राफ्ट और फूड फेस्टिवल का आयोजन पूर्वी हलुदबनी पंचायत भवन, तिलकागढ़ में 11 फरवरी से होगा। जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सौजन्य से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। वहीं क्राफ्ट और फूड फेस्टिवल की प्रदर्शनी और बिक्री 11 और 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक होगा। इसका आयोजन पूर्वी हलुदबनी ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार और मार्डी ब्रदर्स इनिशिएटिव के सयुक्त तत्वाधान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने रविवार को जमशेदपुर के बागबेड़ा में निर्माणाधीन मल्टी डिस्प्लीनियरी ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने बताया कि उक्त मल्टी डिसीप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य जनवरी 2025 तक पूर्ण हो जाना था परंतु आज के निरीक्षण से यह ज्ञात हुआ है, कि इस कार्य के पूरा होने में मई 2025 तक का समय लग सकता है। प्रसाद ने बताया कि उक्त मल्टी डिसीप्लिनरी ट्रेनिंग सेंटर का समय से निर्माण कार्य का पूर्ण हो जाना रेल कर्मचारियों के गुणात्मक प्रशिक्षण के…
गम्हरिया निवासी सीताराम हेम्ब्रम ने 34वीं बार किया रक्तदान फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के शुभ अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर में सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर की ओर से एक मिनी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ट्राईबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर जमशेदपुर निवासी आदिवासी रक्तदाता राजेश मार्डी इस शिविर का नेतृत्व कर रहे थे। इस शिविर में कुल 15 आदिवासी युवाओं ने अपने अपने पारंपरिक परिधान फुटा काचा पहनकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को राजेश मार्डी ने प्रशस्ति सम्मान पत्र के साथ पारंपरिक अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। गम्हरिया प्रखंड…
