Jamshedpur : स्वामी विवेकानंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा साकची गोलचक्कर, नमन का आयोजन रहा ऐतिहासिक, देखें – Video

SHARE:

स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा, अपने अंदर के विवेकानंद को निखारने की ज़रूरत : काले

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

युवाओं के प्रेरणा स्रोत युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर “नमन” के तत्वावधान में एक भव्य आयोजन साकची मुख्य गोलचक्कर पर हुआ। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य, बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उनके विचारों ने समाज के हर वर्ग को जागरूक किया और हम सभी को एक नई दिशा दी। हमें उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए देश की सेवा करनी चाहिए। हमें उनके विचारों को अपनाकर अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि केवल आत्मविश्वास और आत्मबल से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है।

नमन संस्था का कार्य अतुलनीय एवं प्रेरणादायी- सांसद विद्युत महतो

मुख्य अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा स्वामी विवेकानंद ने अपनी शिक्षाओं से युवाओं में शक्ति का संचार किया और यह संदेश दिया कि अपने आप पर विश्वास करो, तुम किसी भी कठिनाई को पार कर सकते हो। उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं।

स्वामी जी ने भारत की संस्कृति और गौरव को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया : विधायक मंगल कालिंदी

विशिष्ट अतिथि, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति और गौरव को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया। उनका कहना था कि हमें अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ना चाहिए। हमें उनके विचारों का पालन करते हुए अपने समाज को एक नई दिशा देनी चाहिए।

इस मौके पर कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद , अजय सिंह, सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह , झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के शैलेंद्र सिंह, पूर्व डीएसपी कमल किशोर, वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह, बिनोद सिंह , टाटा मोटर्स वर्कस यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, भाजपा नेता बॉबी सिंह, चंद्रेश्वर खां, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बलविंदर सिंह, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह, सी.जी.पी.सी के कुलविंदर सिंह [पन्नू] सहित कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने स्वामी विवेकानंद के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए और उनके आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, महामंत्री राकेश सिंह, उपाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह, भाजपा नेता केदारनाथ झा, भाजपा नेता हरदयाल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविंद्र जी, इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी पांडे, यूपी संघ के रामकेवल मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री बिमला देसाई, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष राजपति देवी, पार्षद कुसुम पूर्ति, बंगभाषी सन्मय समिति के विकास भट्टाचार्य, भाजपा नेता विजय तिवारी, भाजपा नेता ललित द्विवेदी, अमरनाथ तिवारी, अभिमन्यु सिंह, अश्विनी झा, शैलेश, हरि सिंह, अनिल सिंह, परविंदर सिंह, रीना सिंह, हरेंद्र सिंह, रवि शंकर तिवारी एवं कई सामाजिक संस्थाओं, गुरुद्वारा समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों सहित अनेक गणमान्यों ने उपस्थित होकर विवेकानंद जी को स्मरण किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें