Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नव वर्ष 2025 की अहले सुबह 3:00 बजे के करीब हावड़ा से नेतरहाट जा रही बस घाटशिला के तामुकपाल के सामने पलट गई. इस बस में 60 यात्री सवार थे. बस पलटते ही यात्रियों में कोहराम मच गया. लोगों ने 108 एंबुलेंस को लगाने का असफल प्रयास किया. घाटशिला थाना को खबर मिलने के 15 मिनट के भीतर ही घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे अपने दल बल के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिसके कारण यात्रियों ने थाना प्रभारी के प्रति आभार प्रकट किया. समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में यात्रियों की प्राथमिक चिकित्सा हो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के आदित्यपुर इलाके में रहने वाले 20 वर्षीय युवक संभव कुमार की मंगलवार रात कदमा टोल ब्रिज से गिरने के कारण मौत हो गई। संभव अपने दोस्तों शुभम और रवि के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए देर रात घर से निकला था। ब्रिज पर पहुंचे तीनों दोस्तों ने शराब पी रखी थी। इस दौरान संभव और शुभम रेलिंग पर चढ़कर वीडियो बना रहे थे। अचानक संभव का पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण परिवार ने इस वर्ष भी अपनी परंपरा को जारी रखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ धाम दर्शन के लिए जत्था रवाना हुआ। यह जत्था भगवान शिव के प्रिय स्थान बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के लिए जा रहा हैं। इस बार भी अर्पण परिवार के प्रमुख सदस्य इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं, जो हर वर्ष की तरह आस्था और विश्वास के साथ बाबा बैद्यनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ के दरबार में शीश नवाने के लिए जा…
सेमीफाइनल में खिलाड़ी देने के लिए नीलेन्दु त्रिपाठी ने वार्डन एमबीआर की टीम से लिए थे पैसे फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला में एचसीएल/आईसीसी द्वारा प्रायोजित बासूकी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 मऊभंडार स्पोर्टिंग क्लब मैदान में खेला जा रहा है. यह टूर्नामेंट 30 नवंबर से शुरू हुआ है जिसमें वार्डन एमबीआर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. यह सेमीफाइनल मैच 27 दिसंबर को खेला जाना था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण इस मैच को स्थगित कर दिया गया. सेमीफाइनल में बॉरो खिलाड़ी को खेलाने के लिए वार्डन एमबीआर टीम के शम्भु जेना और अनिमेष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बर्निपाल नदी घाट पर बालू का टेंडर किया जा चुका है. इस टेंडर में बर्निपाल नदी घाट से बालू उठाव का लीज गजेंद्र सिंह को मिला है. टेंडर मिलने के बाद गजेंद्र सिंह द्वारा मंगलवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया था. इसी के तहत मंगलवार को गजेंद्र सिंह, सीओ राजा राम मुंडा, बड़ा बाबू ईश्वर दयाल मुर्मू और सरकारी कर्मचारी बर्निपाल नदी घाट पर भूमि पूजन के लिए पहुंचे. वहां पहुंचने पर देखा कि नदी के दूसरे तट पर बालू की अवैध खनन हो रही है. जिसे मजदूरों द्वारा ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड रांची के सिख भाजपा के मृदुभाषी और सर्वमान्य नेता गुरविंदर सिंह सेठी का मंगलवार पुणे में हृदयाघात से निधन हो गया है. इस घटना के बाद पूरे झारखंड और बिहार के सिखों में शोक की लहर दौड़ गई है. खासकर रांची और जमशेदपुर में उनके समर्थकों की बड़ी तादाद थी जो चाहते थे कि सेठी विधानसभा या राज्यसभा पहुंच कर सिखों की आवाज बनें. आयोग और रेलवे सलाहकार बोर्ड में रहें हैं पदाधिकारी गुरविंदर सिंह सेठी वर्तमान में झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे, लेकिन अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वे…
चिह्नित अपराधियों के स्टेशन क्षेत्र में प्रवेश करते ही कैमरा देगा सिग्नल अभी लगेज व व्हीकल स्कैनर समेत गेटफ्रेम मेटल डिटेक्टर से होती है जांच फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटानगर स्टेशन के आरपीएफ व जीआरपी जवान अब फेस डिटेक्टर कैमरे से अपराधियों पर नजर रखेंगे. चोरी, छिनतई समेत अन्य घटनाओं में पहले गिरफ्तार अपराधियों के स्टेशन में प्रवेश करते ही फेस डिटेक्टर कैमरा सुरक्षा जवानों को फोटो के साथ सिग्नल देगा. इससे जवान अपराधी को तत्काल पकड़ लेंगे. दक्षिण पूर्व जोन से यात्री एवं रेल संपत्ति सुरक्षा योजना से टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के चार स्टेशनों पर फेस डिटेक्टर कैमरा लगाने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, ओडिशा के निर्वतमान राज्यपाल रघुवर दास की बड़ी बहन प्रेमबती देवी का निधन मंगलवार प्रातः 6:05 मिनट में टाटा मेन हॉस्पिटल में हो गया है. इस दुःखद सूचना के बाद शहर में शोक की लहर दौड़ गई. बुधवार एक जनवरी 2025 को अंतिम यात्रा उनके एग्रिको आवास से निकलेगी.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर द्वारा सोमवार को डोबो सतनाला डैम, जमशेदपुर में आयोजित स्थापना दिवस एवं पिकनिक सह मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस मिलन समारोह में संस्था के लगभग 130 सदस्य अपने परिवारों के साथ उपस्थित थे. इस आयोजन में झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल के बोकारो जिला और रांची जिला के अधिकारी गण भी शामिल हुए. यह कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष अशोक केसरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के उपाध्यक्ष परमजीत कुमार, सचिव रुपेश कुमार, संयुक्त सचिव सरदार दलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष सोमेन सरकार, सह कोषाध्यक्ष शिवशंकर गोराई, और कार्यकारी सदस्य हरी नारायण प्रसाद…
बैठक से अनुपस्थित रहने पर कारखाना निरीक्षक को किया गया शो-कॉज फतेह लाइव, रिपोर्टर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक आहूत की गई। उपायुक्त ने अवैध खनन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए खनन माफियाओं पर नकेल कसने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि खनन टास्क फोर्स अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाएं और संबंधित विभाग जैसे खनन, वन, परिवहन, प्रदूषण, कारखाना, पुलिस के एक्ट के तहत समेकित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि एकल विभागीय कार्रवाई…
