WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Breaking – Jharkhand Bjp And Sikh Samaj Loss : सिख भाजपा नेता गुरविंदर सिंह सेठी का पुणे में निधन, झारखंड में शोक की लहर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड रांची के सिख भाजपा के मृदुभाषी और सर्वमान्य नेता गुरविंदर सिंह सेठी का मंगलवार पुणे में हृदयाघात से निधन हो गया है. इस घटना के बाद पूरे झारखंड और बिहार के सिखों में शोक की लहर दौड़ गई है. खासकर रांची और जमशेदपुर में उनके समर्थकों की बड़ी तादाद थी जो चाहते थे कि सेठी विधानसभा या राज्यसभा पहुंच कर सिखों की आवाज बनें.

आयोग और रेलवे सलाहकार बोर्ड में रहें हैं पदाधिकारी

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुरविंदर सिंह सेठी वर्तमान में झारखंड भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे, लेकिन अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वे अल्पसंख्यक आयोग में वाईस चेयरमैन भी रहे हैं. इसके अलावा एक वर्ष पूर्व ही उन्होंने रेलवे सलाहकार बोर्ड में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं की लगातार जांच की और कमियों को उजागर कर रेल मंत्रालय को आगाह किया.

परसों दोपहर जमशेदपुर के प्रीतम भाटिया से की थी बात

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया से उनका खास लगाव था और परसों ही उन्हें पुणे जाने की जानकारी दी थी. भाटिया ने कुलवंत सिंह बंटी के सामने ही गुरविंदर सेठी को रांची सीट से लड़वाने का आग्रह किया था लेकिन रघुवर दास ने सिख समाज को बाबूलाल मरांडी से मिलकर अपनी बात रखने की सलाह दी थी.

भाटिया ने कहा कि वे पत्रकारों के हित में रेल मंत्री से कोरोनाकाल में बंद हुई रेल यात्रा में छूट को लेकर जल्द ही मिलने वाले थे जिसको लेकर ही उनसे बात हुई थी.

उनके निधन पर सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, उनके करीबी रविंद्र सिंह रिंकू, झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के संरक्षक गुरमुख सिंह मुखे आदि कई सिख नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके निधन की सूचना को कोई भी गले से पचा नहीं पा रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर