Jamshedpur : दुकानों की किराया वृद्धि और JNAC के खिलाफ गोलबंद हो रहे व्यापारी, बारीडीह बाजार में बैठक कर 31 मार्च को धरना प्रदर्शन करने का किया ऐलान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की बैठक बारीडीह मार्केट संघ में बुधवार को जमशेदपुर के दुकानों का किराया वृद्धि के खिलाफ संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ, एपी राव ने की एवं संचालन महासचिव राजकुमार लारोकर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के सभी 10 बाजारों के प्रतिनिधि शामिल थे।

इनमें मुख्य रूप से अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू, महासचिव नसीम अंसारी, सुभाष उर्फ काले, दुर्गादास साहू, रंजन सिंह, सामी उर रहमान, रणजीत सिंह, निखिल देव, शंकर प्रसाद शामिल हैं। बैठक में बारीडीह बाजार के सैकड़ों दुकानदार शामिल हुए। दुकानदारों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि JNAC द्वारा दुकानों का किराया बढ़ा दिया गया और दुकानदारों को कोई सूचना भी नहीं दी गई, यह निंदनीय है। इस हिटलर शाही के खिलाफ व्यापारियों को एकजुट होने की आवश्यकता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने आगे कहा कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति से निरंतर मांग की जा रही है की किस नियम के तहत किसके आदेश से किराया वृद्धि किया गया है, परंतु कोई जवाब नहीं मिल रहा। ऐसी स्थिति में हमें आंदोलन में जाने के लिए तैयार रहना चाहिए

महासचिव नसीम अंसारी ने कहा कि हमारे दुकानों का किराया बढ़ा दिया गया बिना कोई नोटिस के नियम और संविधान को ताक पर रखकर। हिटलर शाही की तरह जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति काम कर रही है। इस हिटलर शाही के खिलाफ हमें गोल बंद होना है। यदि किराया वृद्धि के आदेश को अविलंब प्रभाव से वापस नहीं लिया गया, तो व्यापारी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठक सभी बाजारों में की जाएगी और 31 मार्च को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा और मांग पत्र सौपा जाएगा।

सभी दुकानदारों ने जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के बैनर तले कंधा से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर बारीडीह बाजार के उमाशंकर प्रसाद, संतोष दास, नरेंद्र ओझा, कृष्ण राव, महेश नारेकर, उमाकांत मिश्रा, संजय कुमार, समीर दास, पंकज किराना, निर्मल कुमार आदि सैकड़ो दुकानदार शामिल थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन नरेश प्रसाद ने किया।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर