Author: फतेह लाइव • डेस्क
रक्तदान कर दी गई चार साहिबज़ादों को श्रद्धांजलि फतेह लाइव, रिपोर्टर. धर्म की रक्षा खातिर सर्वोच्च बलिदान देने वाले चार साहिबजादों की कुर्बानी को समर्पित शहीदी सप्ताह ‘सफर-ए-शहादत’ का आगाज शोभा यात्रा निकाल कर किया गया जहाँ “प्रणाम शहीदां नु”, “नूर ए इलाही संत सिपाही” का उद्घोष पूरी यात्रा के दौरान गूंजता रहा। रविवार को शोभा यात्रा के साथ-साथ सिख धर्मावलंबियों और अन्य समुदाय के लोगों ने 91 यूनिट रक्तदान कर धर्म के रक्षकों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। शोभायात्रा में बीबीयों (महिलाओं) की संख्या अधिक थी जो पूरे मार्ग में गुरबानी कीर्तन करती हुई माहौल और वातावरण को पवित्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के कुमरुम बस्ती में जमीन विवाद के चलते एक पड़ोसी ने दूसरे की जान ले ली। इस विवाद में 48 वर्षीय रसिक माझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों धनंजय कुमार और मृत्युंजय कुमार को हिरासत में ले लिया है। खुदाई का विरोध बना जानलेवा रसिक माझी की भाभी सुकुरमनी माझी ने बताया कि पड़ोसी धनंजय और मृत्युंजय उनके घर की जमीन पर खुदाई कर रहे थे। जब रसिक ने इस पर आपत्ति जताई, तो दोनों भाइयों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई के कारण रसिक…
शहीदी दिहाड़े पर आज शाम संगत होगी निहाल फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सिखों के दसवें गुरु दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों और बाबा जीवन सिंह जी की कुर्बानी पर आधारित शहीदी दिहाड़े पर आज दिल्ली से ज्ञानी रंजीत सिंह का भी आगमन हो रहा है.रंजीत सिंह दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब के हेड ग्रंथी के साथ ही एक चर्चित कथा वाचक भी हैं जिनका देश-विदेश में सैकड़ों गुरूद्वारा साहिब में गुरमत बिचार प्रस्तुत होता रहा है.देश के विभिन्न पंजाबी धार्मिक चैनलों पर भी इनके प्रवचन को लोग देश-विदेश में सुबह-शाम सुनते हैं. उक्त जानकारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. इधर, कड़ाके की ठंड का लाभ लेने में भी चोर चूक नहीं रहे हैं. शनिवार की रात चोरों ने परसुडीह थाना इलाके के कीताडीह गुरुद्वारा के पास चोरी करके लोगों की नींद उड़ा दी. चोरों ने गुरुद्वारा के प्रधान जगजीत सिंह गांधी के मकान से सटे कमेटी के चेयरमैन सरदार गुरमेल सिंह के मकान पर हाथ साफ कर दिया. घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य दुर्गापूजा पंडाल में चल रहे श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी समागम में शामिल होने के लिए गए थे.…
पीआरएसआई के 46 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए देशभर के 200 जनसंपर्क विशेषज्ञ फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी),नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो.(डॉ.) संजय द्विवेदी का कहना है कि भारत ने संवाद से संकटों का हल खोजने की अनोखी विधि विकसित की थी। हमारी परंपरा में संवाद कभी व्यवसाय का विषय नहीं था, उसका उद्देश्य लोकमंगल ही रहा है। वे यहां 46वें राष्ट्रीय जनसंपर्क सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित सत्र को अध्यक्ष की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन वैचारिक ‘कुंभ’ के समान है, जिसमें विचारों का आदान-प्रदान और ज्ञान की…
हर हर महादेव सेवा संघ ने सर्दी से राहत दिलाने हेतु कई स्थानों पर किया कंबल वितरण फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में हर हर महादेव सेवा संघ ने सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में कंबल सेवा का आयोजन किया। इस सेवा के तहत मकदमपुर, परसुडीह, घंटीटोला, सोपोडेरा, सारजमदा, सिद्धू कानू मैदान, नया बस्ती, बागबेड़ा, हरिजन बस्ती, 10 नंबर बस्ती, सिदगोड़ा समेत कई अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंदों और बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, कि “हर हर महादेव सेवा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मटकुरिया में माता गुजर कौर जी एवं उनके चार साहिबजादे – बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, और बाबा फतेह सिंह जी की अद्वितीय शहादत को समर्पित एक महान शहीदी समागम बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। समागम में विशेष रूप से भाई साहब भाई हरजोत सिंह जी (आनंदपुर साहिब) एवं भाई मनदीप सिंह जी (पटियाला) को आमंत्रित किया गया। भाई हरजोत सिंह जी ने अपनी मधुर कीर्तन से संगत को भावविभोर कर दिया, जबकि भाई मनदीप सिंह जी ने कथा द्वारा समूह…
“विद्यार्थी भविष्य और भविष्य के निर्माता शिक्षक और माता पिता : पूर्णिमा साहू फतेह लाइव, रिपोर्टर. राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती के वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह शनिवार को विद्यालय सभागार में संपन्न हुआ. बतौर मुख्यातिथि के रूप में पूर्णिमा साहू, विधायक एवं मौसमी कुमार, प्रधानाध्यापिका एस एस जी इंग्लिश स्कूल साकची उपस्थित थी. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और बच्चों ने तुलसी पूजन कर किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में ही स्कूली बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावक एवं उपस्थित शिक्षकों का मन मोह लिया. वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शनिवार को एस.बी.एम. हाई स्कूल मानगो में पहले वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, भारतीय जनता पार्टी कोल्हान प्रमंडल के मीडिया सेल प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद एवं पटमदा-1 पार्षद तथा समाज सेवी खोगेन महतो उपस्थित थे। सबसे पहले मुख्य अतिथि के स्वागत में विद्यालय के छात्रा-छात्राओं द्वारा एक मधुर स्वागत गीत एवं गणेश वंदना नृत्य की प्रस्तुति की गई। विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा ने स्वागत संबोधन किया। विद्यालय के प्राचार्या चंचल शर्मा ने विद्यालय के गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सुधांशु ओझा, खोगेन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JUT), रांची द्वारा आयोजित आईडिया पिचिंग प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में राज्यभर के छात्रों ने अपने अनोखे नवाचार और उद्यमशीलता की भावना का प्रदर्शन किया। कुल 30 टीमों ने इस भव्य आयोजन में भाग लिया, जिसमें से 5 टीमें BIT सिंदरी का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने इनोवेटिव स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। BIT सिंदरी ने नवाचार और उद्यमशीलता में उत्कृष्टता दिखाते हुए प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया। संस्थान ने श्रेणी A में प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹50,000 का प्रतिष्ठित सीड ग्रांट जीता। विजेताओं की सूची श्रेणी A (₹50,000)…
