Author: फतेह लाइव • डेस्क
हर हर महादेव सेवा संघ का कंबल सेवा जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. हर वर्ष की भांति, आज हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा साकची स्थित कार्यालय में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण सेवा का आयोजन किया गया। कालीमाटी रोड, काशीडीह और आसपास के क्षेत्रों के सभी जरूरतमंदों के बीच इस सेवा को विस्तार दिया गया। कंबल प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक रही थी, और उन्होंने हृदय से आशीर्वाद दिए। संघ की यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। इसे और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास हम सब मिलकर करेंगे।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुवार को सदर अस्पताल खासमहल स्थित रक्त अधिकोष में जमशेदपुर टाइगर क्लब के संस्थापक स्वर्गीय निरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर सातवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 86 रक्त संग्रह किया गया। यह रक्तदान शिविर टाइगर क्लब के अध्यक्ष आज़ाद गिरी के नेतृत्व में लगाया गया था। टाइगर क्लब के सभी सदस्यों ने फोटो चित्र पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की, तथा उन्हें याद किया। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से भाग लेने वालों में भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद , गिरिराज सेना के अध्यक्ष उमाशंकर गिरी, समाजसेवी धरम सिंह, अमित सिंह, संतोष रेड्डी, संजय संजेबीयर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल टाउन निवासी अनामिका कौर बुधवार को घर से निकलने के बाद लापता हो गई। अनामिका के परिजनों ने पहले उसकी तलाश की। जानकारी नहीं मिलने पर परिजन गुरुवार को गोलमुरी थाना पहुंचे और पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी। परिजनों ने बताया कि अनामिका गोलमुरी के एक कपड़ा दुकान में काम करती है। बुधवार को सुबह 10 बजे वह काम पर निकली थी। देर रात जब वह वापस नही लौटी तो परिजनों ने उसकी खोज शुरु की। दुकान पर जाकर पता चला कि अनामिका काम पर आई ही नहीं। परिजनों ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. क्रिकेट लीजेंड कपिल देव ने सिख समुदाय को समर्पित अपनी पुस्तक ” वी द सिख्स’ का विमोचन जमशेदपुर में करने की इक्छा जताई है. जमशेदपुर के पत्रकार परविन्दर भाटिया से एक विशेष मुलाकात में उन्होंने कहा कि वह जमशेदपुर के लोगों से मिले प्यार से उत्साहित हैं और वह चाहते हैं कि जमशेदपुर में उनकी पुस्तक का विमोचन किया जाए. भेंट के दौरान उन्होंने विशेष रूप से जानकारी प्राप्त की कि जमशेदपुर में सिखों जनसंख्या कितनी है. पहले चरण में वह पुस्तकों की एक हज़ार प्रतियां भेजेंगे और खुद जमशेदपुर में आ कर पुस्तक का विमोचन करेंगे।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो में गुरुवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया। जब मानगो पुल के पास एक बस का ब्रेक फेल हो गया। बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और चार वाहनों को टक्कर मार दी। हालांकि, बस की रफ्तार धीमी होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया। थोड़ी देर बाद बस बीच सड़क पर रुक गई। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर वाहन मालिकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पास ही मौजूद मानगो यातायात पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मुआवजे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटानगर स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार रात एक अनियंत्रित डंपर ने स्कूटी सवार को चपेट में ले लिया. इस घटना में बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी निवासी रेलवे ठेकेदार अमरेंद्र शर्मा ऊर्फ चुनचुन शर्मा के छोटे बेटे अमन शर्मा (26) की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना में अमन की गर्दन टूट जाने के कारण उसने दम तोड़ दिया. घटना रात 11.30 बजे उस वक्त घटी ज़ब वह अपनी स्कूटी से बर्मामाइंस सेकेंड एंट्री गेट में अपने दोस्तों से मिलकर घर लौट रहा था. अमन बहुत ही होनहार था. वह अपने पिता की ठेकेदारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी रोड पर बुधवार देर रात स्कूटी सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया। बागुननगर की निवासी सीमा ठाकुर अपने बेटे अर्पण के साथ जा रही थीं, जब बदमाशों ने उनकी स्कूटी के आगे रखे पर्स को छीन लिया। घटना के दौरान सीमा सड़क पर गिर पड़ीं, जिससे उनके बेटे अर्पण के हाथ में चोट आई। सोने की चेन लेने गई थी महिला, लौटते वक्त हुई घटना सीमा ठाकुर बारीडीह में बेकरी चलाती हैं. बुधवार शाम अपने बेटे के साथ साकची में सोने की चेन लेने गई थीं।…
जाड़े में जरूरतमंद लोगों को कंबल सेवा कर मिलता है अपार सुकून, प्रभु की कृपा बनी रहे- काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में कड़कती ठंड के मौसम में कई बुजुर्गों को असहनीय सर्दी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले द्वारा पिछले 24 वर्षों से जरुरतमंद बुजुर्गों को कंबल सेवा किया जाता है, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। इस अभियान के अंतर्गत अमरप्रीत सिंह काले ने नेहरू कालोनी, स्लेग रोड, सीतारामडेरा, बंगाली कॉलोनी, पुराना सीतारामडेरा, हरिजन बस्ती, भालूबासा, वैशाली नगर (भट्टा), बारीडीह बस्ती, मूंसा सिंह बगान, गुरुद्वारा बस्ती,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अडानी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झारखंड के कांग्रेसी मंत्रियों और पूर्वी सिंहभूम जिले से गए सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने झारखंड राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम पत्र सौंपते हुए केंद्र सरकार के द्वारा कथित रूप से झारखंड के रखे गए रुपए लौटने की मांग की। इसके अलावा कथित रूप से केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के संदर्भ में दिए गए बयान की भी निंदा की गई और उनकी भी गिरफ्तारी की मांग की गई। इस मौके पर मंत्री राधा किशोर, इरफान अंसारी, शिल्पा नेहा तिर्की, विधायक ममता देवी ,कांग्रेस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायस सरयू राय ने कहा है कि बन्ना गुप्ता के संरक्षण में चल रहे आपराधिक गिरोह अब आपस में ही लड़ने लगे हैं। शास्त्री नगर के आलोक भगत की हत्या बन्ना समर्थित आपराधिक गिरोहों की परपस्पर प्रतिद्वंदिता का ही परिणाम है। सत्ता का दबाव हटते ही बन्ना गुप्ता के संरक्षण में चल रहे गिरोह आपस में ही भिड़ने लगे हैं। यहां जारी एक बयान में राय ने कहा कि जिन लोगों को हथियार बना कर बन्ना गुप्ता ने पिछले पांच वर्षों में जमशेदपुर में भय और आतंक का साम्राज्य खड़ा किया था, वे अब…
