Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के राजवाड़ा पैलेस के पास बुधवार को एक दुर्घटना में स्कूल ऑटो, बस और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में गोविंद विद्यालय के 9वीं कक्षा के दो छात्र, सुफियान और अदनान, घायल हो गए। इसके अलावा, स्कूटी पर सवार अंकित और सुखविंदर कौर भी इस टक्कर में चोटिल हुए हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए उमा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ऑटो चालक ने बताया कि सड़क किनारे अचानक बस रुकने के कारण उसे तुरंत ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे ऑटो बस से टकरा गया।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला में बुधवार का दिन हादसों का दिन साबित हुआ। जब दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं और एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इन घटनाओं से क्षेत्र में शोक की लहर है। तालाब में नहाने के दौरान दो महिलाओं की मौत पहली घटना सरायकेला थाना क्षेत्र के पांड्रा गांव की है। जहां सुबह करीब 9:30 बजे तालाब में नहाने के दौरान दो महिलाएं डूब गईं। मृतकों की पहचान दुखी सरदार (30 वर्ष), निवासी पांड्रा गांव, और रेखा सरदार (28 वर्ष), निवासी रंगाडीह गांव के रूप में हुई है। नहाने के दौरान दुखी सरदार का…
पूर्णिमा साहू ने कहा- जनता का समर्थन और आशीर्वाद ही मेरी ताकत, क्षेत्र की समस्याओं पर समाधान का दिया भरोसा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के शानदार जीत पर जनता के समर्थन और आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से भाजपा की आभार यात्रा ने बुधवार को बारीडीह एवं सीतारामडेरा के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। आभार यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से शामिल हुई और जनता के अपार समर्थन और आशीर्वाद हेतु उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद और कृतज्ञता व्यक्त किया। आभार यात्रा की शुरुआत एग्रिको चौक स्थित ट्रैफिक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर अमृतसर के बाबा बकाला साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक सरदार दलबीर सिंह टोंग जी अपने निजी कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर आए थे,इसी दौरान आगाज़ संस्था के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की एवं अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया. आगाज़ के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने उन्हें आगाज़ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी. विशेष रूप से प्लेटलेट्स दान की जानकारी मिलने पर उन्हें काफी खुशी हुई और उन्होंने आगाज़ द्वारा किए जा रहे कार्यों की काफी सराहना की एवं सदस्यों को उनके विधानसभा क्षेत्र आने का आमंत्रण दिया. सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप…
सिंह साहेब भाई रणजीत सिंह यहां अपने मामा स्व. सुरजीत सिंह के अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होने आये थे. फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिख पंथ के महान सेवक श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार एवं अकाली दल के प्रमुख सिंह साहब भाई रणजीत सिंह का टेल्को गुरुद्वारा में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया. इस दौरान उन्हें शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर सिंह साहब भाई रणजीत सिंह ने सिख समुदाय के लोगों से गुरु मर्यादा अनुसार गुरुओं द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा समाज…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स यूनियन के तीसरी बार अध्यक्ष बने गुरमीत सिंह तोता का सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उनके आवास पर जाकर उन्हें शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया और जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर अपने संबोधन में गुरमीत सिंह तोते ने भविष्य में सिख समाज से संबंधित कोई भी समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया. स्वागत करने वालों में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, मुख्य सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुखदेव सिंह बिट्टू, जसवंत सिंह जस्सू, हरदीप सिंह डीपी, जगतार सिंह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शास्त्रीय कला संस्कृति को समर्पित संस्था स्पीक मेके जमशेदपुर इकाई के तत्वावधान में शहर में संतूर वादक पंडित तरुण भट्टाचार्य का पहला कार्यक्रम जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। तबला में संगत ज्योतिर्मय राय चौधरी ने किया। स्कूली बच्चे संतूर वादन एवं तबला की संगत से काफी प्रभावित हुए तथा इस शास्त्रीय वादन से जुड़े इतिहास तथा वादन कला की जानकारी प्राप्त की। पंडित तरुण भट्टाचार्य ने प्रभात की राग बसंत मुखारी से की और कालांतर में अन्य कई रागों में प्रस्तुति दी। सबसे पहले प्रिंसिपल नमीता अग्रवाल, स्पीक मेके की कोऑर्डिनेटर श्री भारती बनर्जी, शास्त्रीय संगीत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में उनकी छवि को बिगाड़ने के लिए एडिटेड वीडियो का सहारा लिया गया। उन्होंने कहा कि सरयू राय ने धार्मिक ध्रुवीकरण कर छलपूर्वक चुनाव जीता, क्योंकि उन्हें पता था कि बिना राजनीतिक तिकड़म के जीत संभव नहीं थी। बन्ना गुप्ता ने आशंका जताई कि चुनावी प्रतिस्पर्धा के कारण सरयू राय विकास कार्यों को बाधित कर सकते हैं। उन्होंने कहा मुझे डर है कि सरयू राय मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को रोक सकते हैं, एमजीएम अस्पताल की सेवाओं को बाधित कर…
*रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया* फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इस कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड की वित्त सदस्य रुपा श्रीनिवासन, सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) रविंद्र गोयल, सदस्य (इंफ्रा) नवीन गुलाटी, और रेलवे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर की एक अदालत ने पत्नी और उसके प्रेमी सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में संज्ञान लेते हुए 12 दिसंबर को हाजिर होने का आदेश जारी किया है। वादी करसन घावरी रजक के वकील सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि खुंटाडीह निवासी रेलकर्मी करसन का विवाह भालूबासा की निशा कुमारी के साथ नवंबर 2022 में हुआ। विवाह भोज के दिन ही निशा अपने प्रेमी तेजेंद्र सिंह उर्फ रॉकी सिंह के साथ बात करते हुए पकड़ी गई। परिवार को बता देने पर उसने माफी मांगी और कहा वह संबंध नहीं रखेगी। वह पत्नी के साथ…
