Author: फतेह लाइव • डेस्क
पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया। शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने भाजपा नेताओं, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के संग बिरसानगर संडे मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने “बिरसा मुंडा अमर रहे” एवं “भारत माता की जय” के नारे…
भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया, सोनारी गुरुद्वारे में शीश नवाया फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय शुक्रवार को व्यस्त रहे. कई लोग उनसे मिलने बिष्टुपुर स्थित कार्य़ालय/निवास पर आए और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की. सरयू राय ने सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें प्रणाम किया और उनके योगदान को स्मरण किया. उन्होंने सोनारी के पंचवटी नगर में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया. इसके बाद वह सोनारी स्थित गुरुद्वारा गये, जहां गुरु नानक देव जी महाराज की 555वीं जयंती (प्रकाश पर्व) कार्यक्रम में हिस्सा…
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुए काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और भक्तिमय वातावरण ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। अमरप्रीत सिंह काले ने नगर कीर्तन में सम्मिलित होकर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और हजारों श्रद्धालुओं के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया। काले ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवनकाल में मानवता…
डॉ. अजय ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, झारखंड वासियों को दी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड प्रदेश की 24 वें स्थापना दिवस के अवसर पर डा.अजय कुमार ने साकची स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात समस्त झारखंड वासियों के प्रदेश की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. वहीं मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए डा अजय ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के सिद्धातों पर चलकर ही झारखंड का सर्वागीण विकास संभव है. प्रदेश की इंडिया गठबंधन की सरकार ने बेहतर कार्य किया है. जल,जंगल…
भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र पांडेय के समर्थन में की बैठक, चुनावी अभियान की समीक्षा की फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा संगठन के निर्देशानुसार शुक्रवार को बोकारो जिले के बेरमो विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। प्रथम चरण में जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा सीट पर चुनाव संपन्न होने के बाद, वे प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुमार पांडेय के समर्थन में चुनावी अभियान को गति देने बेरमो गए हैं। सुधांशु ओझा ने जरीडीह मंडल में मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें चुनावी तैयारियों और रणनीतियों की गहन समीक्षा की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आदित्यपुर निवासी ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह की माता शशि बाला देवी (स्व. प्रो भगवती प्रसाद सिंह) (92) का शुक्रवार का सुबह 9.30 बजे टीएमएच में हो गया. वह अस्वस्थ थीं और अस्पताल में लंबे समय से ईलाज चल रहा था. सुबह 9 बजे निकलेगी शव यात्रा वह अपने पीछे तीन पुत्र व पुत्र वधू, पौत्र, पौत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं. उनका अंतिम संस्कार 17 नवंबर को पार्वती घाट पर होगा. 17 नवंबर की सुबह 9 बजे उनके एम-09, आदित्यपुर स्थित आवास से शव यात्रा निकाली जायेगी. जानकारी मिलने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस बर्ष भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सांगठनिक श्रद्धांजलि अर्पित की। जहां तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों के साथ संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष विनय यादव द्वारा सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात ‘भगवान बिरसा मुंडा को नमन’ एवं ‘जोहार झारखंड’ जैसे नारे से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में सैनिक समाज के साथ-साथ नागरिक परिवेश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह के छोलागोड़ा निवासी अभिषेक हेंब्रम (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर शाम की है। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से अभिषेक को टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पाकर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम और थाना प्रभारी फैज अहमद भी टीएमएच पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पड़ोसी ने मारी गोली मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि पत्नी ने हत्या का आरोप पड़ोसी रौशन हेंब्रम पर लगाया है। पत्नी के अनुसार…
श्री गुरु नानक देव जी के 555 वें प्रकाश पर्व को लेकर गिरिडीह में निकाली गई भव्य शोभायात्रा फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरीडीह से डिंपल सिंह. सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555वें प्रकाश दिहाड़े (प्रकाश उत्सव) को लेकर गुरुवार को सिख समाज द्वारा गिरिडीह में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। स्टेशन रोड मुख्य गुरुद्वारा से शुरू होकर निकली यह शोभा यात्रा शहर के बड़ा चौक, कालीबाड़ी चौक कचहरी चौक, मकतपुर होते हुए पुनः मुख्य गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई। इसे लेकर शोभा यात्रा को भरपूर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं गुरु महाराज की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के 555 वे प्रकाश पर्व को समर्पित सामाजिक संस्था आगाज़ ने बाराद्वारी स्थित आशिर्वाद भवन में बुजुर्गों के बीच नाश्ते की सेवा की. आगाज़ के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव जी महाराज जी को जगत गुरु कहा जाता है. उनके द्वारा लंगर की जो प्रथा आरम्भ हुई, वो रहती दुनिया तक चलती रहेगी. उसके अनुरूप ही आगाज़ के सदस्यों द्वारा एक प्रयास किया गया. आशिर्वाद भवन में रह रहे बुजुर्गों के लिए नाश्ते की सेवा का. आज की सेवा कार्य में मुख्य रूप से…
