Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, आस्था और सौहार्द का संदेश : काले

SHARE:

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन में शामिल हुए काले

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और भक्तिमय वातावरण ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

अमरप्रीत सिंह काले ने नगर कीर्तन में सम्मिलित होकर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और हजारों श्रद्धालुओं के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया।

काले ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवनकाल में मानवता को छुआछूत मिटाने, ऊँच-नीच के भेदभाव समाप्त करने और विश्व में भाईचारे, आपसी सौहार्द और समरसता का महत्व समझाया। आज इन शिक्षाओं को आत्मसात करने की आवश्यकता है ताकि वैश्विक शांति और सह अस्तित्व का आदर्श स्थापित हो सके।

गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप के साथ शहर भर में नगर कीर्तन निकाला गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और लंगर सेवा के माध्यम से गुरु महाराज जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। इस दौरान संगत का उत्साह और समर्पण देखते ही बनता था।

इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने नगर कीर्तन के सफल आयोजन के लिए सीजीपीसी को , सभी गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों को , सिख नौजवान सभा, स्त्री सत्संग सभा, पुलिस और प्रशासन व सभी सेवा शिविर लगाने वालों का विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सभी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और उनके उपदेश किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं हैं। वे समस्त मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम समाज में समरसता और शांति का वातावरण बना सकते हैं।

इस भव्य आयोजन ने श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और समर्पण का संचार किया तथा गुरु नानक देव जी के उपदेशों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर