Jamshedpur : भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती

SHARE:

पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 149वीं जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया। शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने भाजपा नेताओं, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के संग बिरसानगर संडे मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने “बिरसा मुंडा अमर रहे” एवं “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए। इस दौरान पूर्णिमा साहू व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा के वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, अंग्रेजी हुकूमत के ख़िलाफ़ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले भगवान बिरसा ने झारखंड की संस्कृति, जल- जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज और पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में जनजातीय समाज के गौरवमयी और संघर्षमयी इतिहास को सम्मान मिला है। वहीं, झारखंड राज्य के 24वें स्थापना दिवस पर पूर्णिमा साहू ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने झारखंड राज्य की दशकों पुरानी माँग को पवित्र दिवस बिरसा मुंडा की जयंती पर पूर्ण किया। कहा कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के झारखंड को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के उत्थान को समर्पित कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, कल्याणी शरण, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, उर्मिला देवी, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, श्रीराम प्रसाद, शैलेश गुप्ता, ममता भूमिज, रंजू झा, शशि यादव, प्रेमचंद भगत, मिथिलेश साव समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें